मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही, पड़ोसी जिले में भी छापेमारी

बेगूसराय; Begusarai Shooting: बिहार के बेगूसराय में कल यानी मंगलवार मंगलवार,13 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो ग…

Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही, पड़ोसी जिले में भी छापेमारी
Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही, पड़ोसी जिले में भी छापेमारी | फ़ोटो: TVL News

बेगूसराय; Begusarai Shooting: बिहार के बेगूसराय में  कल यानी मंगलवार मंगलवार,13 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। डीआईजी बेगूसराय सत्य वीर सिंह ने मंगलवार देर रात अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से मुलाकात की थी। 10 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। पुलिस ने घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है|



बेगूसराय फायरिंग मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि,''हमने कल की घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। टीमें पड़ोसी जिले के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही। सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं|



बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया,''हाल ही में जेल से छूटे सभी लोगों की पहचान की जा रही है, उनमें से सभी संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। पेट्रोलिंग कारों की जांच की गई है और उसमें 7 गाड़ियों में कमी पाई गई और इसके लिए गाड़ियों के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है|


बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि,'कल रात से ही पूरे जिलों में नाकेबंदी कर दी है, सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और जांच जारी है। 5 लोगों को रात से ही  हमने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हम प्राप्त सभी इनपुट पर काम कर रहे हैं। जो फोटो मिले हैं उसमें 2 बाइक पर 4 लोग बैठे हैं जिन्होंने अपराध किया था|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।