मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल; BJP हुई हमलावर

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में आज, 13 सितंबर 2022 शाम विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई और कई घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी बेगूसराय ने बताया…

बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल; BJP हुई हमलावर
बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल; BJP हुई हमलावर | फ़ोटो: TVL News

बेगूसराय:  बिहार के बेगूसराय में आज, 13 सितंबर 2022  शाम विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई और कई घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी बेगूसराय ने बताया,''आज विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है|



बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया,;सूचना मिली थी कि 4 थाना क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर विवेकहीन तरीके से 2 अपराधियों ने गोलियां चलाई। घटना में कुछ लोगों को गोली लगी है। हमारी टीमों ने पूरे ज़िले में नाकेबंदी कर दी है। CCTV की जांच करा रहे हैं। अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है|



बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी  ने कहा कि,''आज शाम बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, 10-11 लोग घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है,अपराधियों के हौसले बुलंद हैं|



बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,''बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे|



गिरिराज सिंह ने कहा कि,''जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं बेखौफ गोलियां चलाते हैं। लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।