Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बेगूसराय में बस की चपेट में आने से 6 लोग घायल

  • by: news desk
  • 24 November, 2022
 बेगूसराय में बस की चपेट में आने से 6 लोग घायल

बेगूसराय:  बिहार के बेगूसराय में एनएच 31 पर गुरुवार (24 नवंबर,2022) को सड़क हादसा हुआ है।  बेगूसराय में NH 31 पर बस की चपेट में आने से 6 लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।  घायलों में एक नाबालिग लड़की , एक महिला भी शामिल है| 



घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान के पास की है।  गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित बस ने लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। लोगों ने आनन-फानन में जख्मी लोगों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन