बस्ती: बस्ती पुलिस को मिली बडी सफलता| थाना परसरामपुर पुलिस व SOG टीम की संयुक्त टीम ने हरैया व परसरामपुर क्षेत्र में हुई चार चोरियों का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया| विभिन्न चोरी के मामलों में अभियुक्त दिलीप दबे उर्फ भल्लर की दो थानों की पुलिस तलाश कर रही थी| थाना हरैया व परसरामपुर में कई चोरी के केस दर्ज थे|
बस्ती पुलिस ने बताया कि,'थाना हरैया व परसरामपुर पर पंजीकृत म0अ0सं0 394/2021 धारा 457,380 IPC का सफल अनावरण करते हए अभियक्त दिलीप दबे उर्फ भल्लर आज (दिनांक 04.11.2021 को) समय 04.05 बजे श्रृंगीनारी नहर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
पुलिस ने बताया कि,''दिलीप दबे उर्फ भल्लर द्वारा थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 394/2021 धारा 457/380 भा0द0सं0, मु0अ0सं0 354/2021 धारा 457/380 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0 331/2021 धारा 457/380 भा0द0सं0 व थाना हरैया पर मु0अ0सं0 261/2021 धारा 379 भादसं पंजीकृत मुकदमों में संलिप्तता स्वीकार की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: दिलीप दूबे उर्फ भुल्लर पुत्र सांवल दूबे साकिन बनवरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।