मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चोरों ने बस्ती पुलिस को दी खुली चुनौती: कप्तानगंज में गैस कटर से काटकर उठा ले गए SBI एटीएम, सीसीटीवी कैमरे डिस्कनेक्ट; घटना से पहले ही पुलिस को मिली थी सूचना...फिर भी नहीं रोक पाई वारदात

बस्ती: बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज कस्बे के सर्विस रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को मंगलवार सुबह चोरों ने गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन उठा ले गए। आज मंगलवार की सुबह चोरों ने…

चोरों ने बस्ती पुलिस को दी खुली चुनौती: कप्तानगंज में गैस कटर से काटकर उठा ले गए SBI एटीएम, सीसीटीवी कैमरे डिस्कनेक्ट; घटना से पहले ही पुलिस को मिली थी सूचना...फिर भी नहीं रोक पाई वारदात
चोरों ने बस्ती पुलिस को दी खुली चुनौती: कप्तानगंज में गैस कटर से काटकर उठा ले गए SBI एटीएम, सीसीटीवी कैमरे डिस्कनेक्ट; घटना से पहले ही पुलिस को मिली थी सूचना...फिर भी नहीं रोक पाई वारदात — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज कस्बे के सर्विस रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को मंगलवार सुबह चोरों ने गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन उठा ले गए। आज मंगलवार की सुबह चोरों ने SBI के एटीएम के कैश बॉक्स को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लाखों रुपये व कुछ अन्य उपकरण उठा ले गए। बताया जा रहा है,सोमवार की शाम छह बजे एटीएम में 20 लाख 52 हजार रुपये डाले गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुड़ गई।



एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को चोरों ने पहले डिस्कनेक्ट कर दिया तथा एटीएम के बगल में स्थित एक दुकान पर लगे कैमरे पर चोरों ने काले रंग की स्प्रे मार दी। जिससे घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हो सके और एटीएम को काट कर उसमे रखे रुपए उठा ले गए। 



कप्तानगंज पुलिस  के मुताबिक, सुबह साढ़े 5:30 बजे मुंबई स्थित बैंक कार्यालय से सूचना मिली की कप्तानगंज कस्बे के एक एटीएम से आपात स्थिति का अलार्म बजने की सूचना मिली। इस सूचना पर कप्तानगंज पुलिस टीम ने कस्बे में पहुंचकर उस एटीएम के साथ सभी एटीएम को जाकर चेक किया। कस्बे में लगे सभी एटीएम सुरक्षित मिले। इसके बाद पुलिस वापस चली गई। पुलिस के जाते ही कुछ देर बाद कप्तानगंज कस्बे के सर्विस रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम को चोरों ने एटीएम सटर बंद कर अंदर लगे एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर अंदर रखी नगदी रुपए उठा ले गए।



घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ,क्षेत्राधिकारी व फारेंसिक टीम सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल अभी तक एटीएम से चोरी हुई रकम की जानकारी नहीं हो पाई। लेकिन सवाल यह है कि जब कप्तानगंज पुलिस को इस घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, तो अगर पुलिस अलर्ट होती तो शायद यह घटना नहीं होती|



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''जनवरी 10, 2023 की सुबह साढ़े 5:30 बजे कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक को मुंबई से सूचना मिली कि उनके यहां के एसबीआई एटीएम का अलार्म बज रहा है| इस सूचना पर तत्काल कप्तानगंज पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक कस्बे में लगे सभी तीनों ATM व बैंकों की चेकिंग की है| इस दौरान जांच पड़ताल में तीनों ATM में कुछ भी गड़बड़ी व घटना की सम्भावना उनके द्वारा नहीं पाई गई|



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि,''इसके बाद सुबह 7 बजे कप्तानगंज चौराहे पर अंडरपास के नजदीक स्थित SBI के एटीएम का शटर गिरा हुआ था और उसमे (एटीएम से) धुँआ निकल रहा था, जिसकी सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई| घटना की सूचना पर मौके पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची| घटनास्थल पर पाया गया कि,एटीएम के कैश कैबिनेट को गैस कटर से काटकर कैबिनेट को उठा ले जाया गया है|  इसके आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।