मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: घर में दुपट्टे के फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी का शव घर में दुप्‍पटे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्…

बस्ती: घर में दुपट्टे के फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: घर में दुपट्टे के फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी का शव घर में दुप्‍पटे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी श्रेया चौधरी (16) पुत्री राम शंकर चौधरी का शव घर के कमरे में संदिग्ध अवस्‍था में छत की कुंडी से लटका मिला।



छत की कुंडी से शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुटी है। एसओ ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की आत्‍महत्‍या करने की सूचना मिली।



आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की गई है। उनको भी घटना के बारे में कुछ पता नहीं है। जिसके कारण अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने के लिए बोल रही है।


बाग में मिला युवक का शव 

वहीं, जिले के छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को अमोलीपुर गांव के करीब नहर किनारे बाग में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।



शनिवार सुबह नहर के किनारे घूमने गए स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान शव के पास मिले एक कपड़े के झोले में कपड़ा व एक आईडी मिली। जिसके आधार पर युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी जय प्रकाश सैनी पुत्र शिवशंकर सैनी के रूप में हुई।



थाने पहुंचे युवक के भाई ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि जय प्रकाश खेती-बाड़ी नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश सैनी की शादी कुछ साल पहले फूलडीह गांव में हुई थी। उसके दो लड़के एक लड़की भी है। पत्नी मायके फूलडीह में रहती है। जयप्रकाश तीन भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। जिसमें शिव प्रकाश अपने परिवार के साथ बंगलुरू में रहता है। वहीं, ओमप्रकाश अमोढ़ा कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करते हैं।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

इससे पहले, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटका शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि जैसमी पत्नी सत्येंद्र कुमार मंगलवार रात (29 मार्च 2022)  में खाना बनाकर अपने बेडरूम में सोने चली गई।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


 बुधवार, 30 मार्च 2022 सुबह 7:00 बजे तक जब नहीं जगी तो परिवार के लोग उसे जगाने लगे। अंदर से कोई आवाज न आने पर खिड़की के रास्ते से देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिवारी जनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।