बस्ती: चर्च कम्पाउन्ड के निकट की दूकानों का ताला मंगलवार को प्रशासन ने खोल दिया। इससे व्यापारियों में प्रसन्नता का माहौल है। गत 28 फरवरी को तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर उक्त दूकानों को सील कर दिया गया था और अनेक दूकानें जे.सीबी. लगाकर ध्वस्त करा दी गई थी। व्यापारियों ने दूकान का ताला खोलने के लिये शास्त्री चौक पर महीनों संघर्ष किया।
भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दूकानों का ताला खोलवाने का आग्रह किया था विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने 6 माह बाद दूकानों का ताला खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि देर से ही सही लोगों को न्याय मिला।
अब दूकानों के खुल जाने से कई परिवारों की जीविका पुन शुरू होगी। इस निर्णय के लिये उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संवेदनशील जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया कहा कि कोरोना संकट काल में दूकानों के सील हो जाने से व्यापारियों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा