मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में लालदेव का हत्यारा गिरफ्तार: प्रेमिका को लेकर हमेशा मारता था ताना, छुब्ध होकर युवक ने पहले पिलाई शराब फिर गला काटकर मार डाला

बस्ती: बस्ती जनपद मे सोनहा थाना क्षेत्र में कल यानी शुक्रवार को हुई लालदेव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिदचक (झिंगउवा पुरवा) निवासी लालदेव की हत्‍या प्रेम…

बस्ती में लालदेव का हत्यारा गिरफ्तार: प्रेमिका को लेकर हमेशा मारता था ताना, छुब्ध होकर युवक ने पहले पिलाई शराब फिर गला काटकर मार डाला
बस्ती में लालदेव का हत्यारा गिरफ्तार: प्रेमिका को लेकर हमेशा मारता था ताना, छुब्ध होकर युवक ने पहले पिलाई शराब फिर गला काटकर मार डाला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जनपद मे सोनहा थाना क्षेत्र में कल यानी शुक्रवार को हुई लालदेव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिदचक (झिंगउवा पुरवा) निवासी लालदेव की हत्‍या प्रेम सम्‍बन्‍ध को लेकर ताना मारने के कारण हुई थी। गांव निवासी अंकलेश वर्मा और उसकी प्रेमिका के प्रेम सम्‍बन्‍धों को लेकर ताना मारना इतना नागवार गुजरा कि अंकलेश ने शराब पाने के बहाने उसे फोन कर बुलाया और धोखे से उसके गले पर चाकू से वार कर हत्‍या कर दी। लालदेव हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सोनहा पुलिस ने घटना कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



बस्ती ने बताया कि,'' प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र व एण्टी नारकोटीक्स टीम प्रभारी उ0नि0  योगेश कुमार सिंह व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना सोनहा अन्तर्गत हुए हत्या का अभियुक्त अंकलेश वर्मा पुत्र राम सुभाष वर्मा को आज, शनिवार  (5.03.2022) को  रूधौली मोड़ कस्बा भानपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।  पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करने एवं हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु र 25000/- के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। 




04 मार्च को मृतक की पत्नी द्वारा थाना सोनहा  पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 3 मार्च की शाम करीब 7 बजे उनके पति लालदेव पुत्र हरिराम ग्राम वाहिदचक (झिंगउवा पूरवा) के मोबाइल पर किसी ने फोन किया और वह अपने मोटर साइकिल से घर से कहीं चले गये । कुछ देर बाद मैने फोन किया तो एक बार फोन आया उसके बाद फोन रिसीव नही हुआ |आस-पास खोजबीन किया फिर जाकर सो गयी।  04 मार्च को सुबह 7 बजे पता चला कि मेरे पति की मोटर साइकिल सुबाष वर्मा के खेत का पास पड़ी है तथा मेरे पति का शव चकरोड के बगल गेहूँ के खेत मे पड़ा है मुझे सक है कि मेरे पति की हत्या की गयी है। 



एएसपी दीपेन्‍द्रनाथ चौधरी ने बताया कि छानबीन के दौरान अंकलेश की हत्‍या में संलिप्‍तता के तथ्‍य सामने आए। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर उसे रूधौली मोड कस्‍बा भानपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अंकलेश ने स्‍वीकार किया कि लालदेव और उसके घर वाले उसे और उसकी प्रेमिका को हमेशा ताना मारते थे, जिससे क्षुब्‍ध होकर उसने उसकी हत्‍या की।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-brutal-murder-of-a-man-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-in-sonha-thana-area



शराब पीने के बहाने बुलाकर मारा

पूछताछ मे अंकलेश ने बताया गया कि,'' मृतक लालदेव द्वारा मेरे प्रेम सम्बन्ध को लेकर हमेशा मुझे ताना मारते थे । छुब्ध होकर मैने लालदेव को मारने का षडयंत्र किया। 2 मार्च को लालदेव को शराब पिलाने के लिए बुलाया तथा दो शीशी शराब दिया, जिसमें से एक शीशी शराब पीकर दूसरा लेकर चला गया । पुनः दिनांक 03 मार्च को शराब के लिए शाम करीब 7 बजे बुलाया तथा धोखे से लालदेव के गले पर धारदार चाकू से वार कर हत्या कर दिया |  चाकू से वार करने के दौरान उसने काफी संघर्ष किया, लेकिन उसकी सांस की नली में उंगली डालकर घाव को और फैला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू बरामद कर लिया है। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।