मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती मे धारदार हथियार से गला काटकर शख़्स की निर्मम हत्या: गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव, एसपी ने जांच के लिए गठित की तीन पुलिस टीमें

बस्ती: बस्ती जनपद मे सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिदचक गांव निवासी एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 3 सौ मीटर दूर एक गेहूं खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर किसी…

बस्ती मे धारदार हथियार से गला काटकर शख़्स की निर्मम हत्या: गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव, एसपी ने जांच के लिए गठित की तीन पुलिस टीमें
बस्ती मे धारदार हथियार से गला काटकर शख़्स की निर्मम हत्या: गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव, एसपी ने जांच के लिए गठित की तीन पुलिस टीमें — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जनपद मे  सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिदचक गांव निवासी एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 3 सौ मीटर दूर एक गेहूं खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर किसी धारदार चीज से रेतने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन में जुटी है।



जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिदचक गांव निवासी लालदेव (40) 3 मार्च की शाम किसी का फोन आने के बाद घर से चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी मोबाइल पर काल किया, लेकिन मोबाइल ऑफ मिला। 4 मार्च को दिन में उसका शव घर से करीब 3 सौ मीटर दूर एक खेत में लहुलुहान पड़ा पाया गया। शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 



मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की। मृतक की पत्नी रिंकी ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे किसी का फोन आया,इसके बाद वे घर से निकल गए, खाना भी नहीं खाया,कहा लौटकर आने के बाद खाएंगे। लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वाहिदचक गांव निवासी रिंकी पत्नी लालदेव ने शुक्रवार को दिन में थाने पर अपने पति की हत्या किए जाने की सूचना दी। बताया कि शाम करीब 7.30 बजे किसी का फोन आने के बाद उसके पति घर से निकल गए, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन दिन में उनका शव खेत में पड़ा मिला। एसपी ने बताया कि हत्या मामले का खुलासा करने के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही हत्या मामले का खुलासा कर संलिप्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।



लालदेव की मौत से बुजुर्ग मां- बाप, पत्नी रिंकी, पुत्री अर्पिता (10), अर्शिता (08) व अस्मिता (05) का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।