Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती में बड़ा हादसा: बारिश से ढहा पक्का मकान, मलबे दबकर दो बहनों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

  • by: news desk
  • 18 September, 2021
बस्ती में बड़ा हादसा: बारिश से ढहा पक्का मकान, मलबे दबकर दो बहनों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

 बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार रात एक मकान गिरने से हुआ हादसा हो गया। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर बाजार के पास एक पक्का मकान शुक्रवार रात अचानक भरभरा कर ढह गया|परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर बाजार निवासी मोहम्मद अली का मकान ढह गया। भारी बारिश से मकान गिरने से मलबे में दबकर मोहम्मद अली की दो बेटियों की मौत हो गई...परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए|




शुक्रवार देर रात बेदीपुर चौराहे पर मोहम्मद अली का गिरा पक्का मकान। बीती रात खाना खाकर पूरा परिवार बेसमेंट सो रहा था तभी अचानक गिर गया मकान। मकान गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लोग ...शुरू हुआ रेस्क्यू। जेसीबी की मदद से रात में मलबे में दबे लोगों को निकाला गया बाहर.. इनमें से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि बाकी आठ घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश और जलभराव हादसे की वजह बनी। 




सना फातिमा पुत्री मोहम्मद अली 19 वर्ष की मौके पर ही दबने से हो गयी मौत। तरन्नुम फातिमा पुत्री मोहम्मद अली 22 वर्ष का इलाज के दौरान अयोध्या में हो गई| परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल है..उनका अयोध्या में चल रहा इलाज। 




बेदीपुर चौराहे पर स्थित मोहम्मद अली ने बेसमेंट पर पक्का मकान बना रखा है। कई वर्ष से परिवार इसी मकान में रहता है। मोहम्मद अली के परिवार में पत्नी जैसरून्निशा के साथ बेटा अजमल, अकरम, बेटियां सना फातिमा (18), तरन्नुम फातिमा (22) के साथ अजमल की पत्नी सबीना बानो, बेटा एहसान (9), जुनैद (6) और अकरम की पत्नी जुनैरा बानो साथ रहते थे। इधर कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण पिलर पर बने मकान के नीचे पानी भरा हुआ था। शुक्रवार की रात सभी परिवारीजन सो रहे थे।




देर रात पूरा मकान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। तेज आवाज सुनकर ग्राम प्रधान गुलाम दस्तगीर सहित ग्रामीण जुट गए। मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। इस बीच पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। फिर जेसीबी से मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद अली की बेटी सना फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य नौ परिवारीजनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। 




शनिवार की भोर में सना की बड़ी बहन तरन्नुम ने भी दम तोड़ दिया। चार बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं, जबकि गृहस्थी का सारा सामान तबाह हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ हर्रैया शेषमणि पांडेय, नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी के साथ राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन