बस्ती: बस्ती पहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस। शिवपाल यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा| शिवपाल यादव ने कहा कि,'केंद्र और प्रदेश सरकार में महंगाई चरम पर है| लाखों, करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है|
शिवपाल यादव ने कहा कि,''भारतीय जनता पार्टी के लोग जाति और धर्म की राजनीति करके विषमता फैलाना चाहते हैं, विषमता में हम पड़ना नही चाहते| हम सब लोग को लेकर चलना चाहते हैं, पूरे हिंदुस्तान के लोग को लेकर चलना चाहते हैं, गरीब, अमीर जो भी है मजदूर से लेकर के देश की तरक्की और उन्नति के लिए एक नया इतिहास बनाने का कार्य करना चाहते हैं|
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिये वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है
शिवपाल ने कहा कि.'',आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतने नहीं देंगे हराकर दम लेंगे| भाजपा को हराने के लिए वह समाजवादी पार्टी से भी गठबंधन कर लेंगे लेकिन इसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को उनकी कुछ बातें माननी पड़ेंगी|
शिवपाल ने कहा कि,'' प्रसपा में जो नेता उनके साथ हैं वह भी उनके साथ ही सपा में चले जाएंगे| लेकिन सपा मुखिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रसपा के जीतने वाले नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाए|
शिवपाल यादव ने कहा कि,''हम सत्ता में आए तो 24 घंटे और हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार में बीए पास एक युवक और युवती को सरकारी नौकरी| अगर नौकरी नहीं दे पाए तो पांच लाख रुपए देगे|