Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती : पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ही हो गई मौत

  • by: news desk
  • 26 December, 2021
बस्ती : पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ही हो गई मौत

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के पास शनिवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। तेज रफ्तार के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ससुराल वाले उसे सीएचसी में भर्ती करवाने ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के पास यह हादसा हुआ है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंद नगर गांव निवासी मनीष (32) पुत्र संतोष कुमार  बाइक से अपनी ससुराल छावनी थाना क्षेत्र के बभरौली गांव जा रहा था। वहां उसका ससुराल है। वह बबुरी गांव के सामने पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।



बाइक के पेड़ से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसके ससुराल वाले मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे उसके ससुराल के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मनीष के शव को हर्रैया थाने के लिए सुपुर्द कर दिया।



परिजनों की मानें तो मनीष बीती रात करीब आठ बजे अपने घर से ससुराल के लिए निकला था। मनीष की पत्नी सरिता का रविवार 26 दिसंबर को जन्मदिन था। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मनीष ससुराल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।


मनीष दिल्ली में रहकर अपने पिता के साथ काम करता था। वहां से कुछ दिन पूर्व ही वह गांव आया था। मृतक मनीष की पत्नी के अलावा एक चार वर्षीय बेटी है, जिसका नाम ईशा है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय सिंह ने बताया कि घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन