Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Assam Boat Accident: 87 लोगों को बचाया गया , 1 महिला की मौत, 2 लापता

  • by: news desk
  • 09 September, 2021
Assam Boat Accident: 87 लोगों को बचाया गया , 1 महिला की मौत, 2 लापता

जोरहाट: असम के जोरहाट में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया था है| जोरहाट में ब्रम्हापुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना में बचाव कार्य आज भी चल रहा है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही पता चला हमारी टीम पहुंची। 2 नावों में टक्कर होने से एक नाव पलट गई। नाव में लगभग 70 लोग सवार थे। 3 लोगों को चोट लगी थी जिसमें 1 महिला की मौत हुई है।''




एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया,'ऑपरेशन रातभर चला है, फिर से ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं। नाव सर्च करेंगे। लापता लोगों की सही संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं है। हमने नाव को काटकर सर्च किया, पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई। कोई शव नहीं मिला। सामान, महिलाओं के 2 पर्स मिले हैं। कैरी बैग और 2 हेलमेट मिला है




असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट में ब्रम्हापुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया, "90 में से 87 लोगों की पहचान हो गई है, वे अस्पताल में या घर पर सही सलामत हैं। अभी तक 1 मौत हुई है। 2 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।"



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन