अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना देहली गेट ने एक संगठित अंतरराजिय जनपद ठगी के गैंग का भांडाफोड़ किया है। जो पुलिस या मुखबिर बनकर थानेदारों के साथ ठगी किया करते थे| ठगी करने वाले गिरोह के 3 लोगों नीतिन, आशीष, और मोनू को गिरफ़्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने 100 से ज्यादा थानेदारों को चोरों ने ठगी का शिकार बनाया है |
अलीगढ़ सिटी के SP कुलदीप सिंह गुणावत ने कहा कि,'3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है| ये फर्जी दस्तावेज से लिए गए सिम कार्ड से विभिन्न जनपदों के थाना प्रभारियों को फोन करते थे| पुलिस या मुखबिर बनकर सूचना देते थे और पैसों की मांग करते थे। इनके द्वारा 100 से अधिक जनपदों के थाना प्रभारियों को फोन करने की बात सामने आई। इनके पास से 3 मोबाइल, 5 सिम और 5 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं, विधिक कार्रवाई प्रचलित है|
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुलिस अधिकारी बनकर थानेदारों को फोन किया करते थे| गोपनीय सूचना बताने के नाम पर गिरोह थानेदारों से 5000 ₹ से लेकर 50,000 तक अपने खाते में डलवाया करते थे| आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, 5 फर्जी सिम कार्ड, एक सूची टारगेट मोबाइल नंबर, 5 फर्जी आधार कार्ड,एवं 7100 रुपए बरामद किए हैं|