Time:
Login Register

साहिल ने अक्टूबर 2020 में निक्की यादव से की थी मंदिर में शादी: निक्की की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया फिर धूमधाम से दूसरी लड़की से की शादी, पिता-भाई और दोस्त सभी साजिश में थे शामिल

By tvlnews February 18, 2023
साहिल ने अक्टूबर 2020 में निक्की यादव से की थी मंदिर में शादी: निक्की की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया फिर धूमधाम से दूसरी लड़की से की शादी, पिता-भाई और दोस्त सभी साजिश में थे शामिल

नई दिल्लीनिक्की यादव हत्याकांड: साहिल गहलोत और निक्की यादव के रिश्ते के बारे में नया खुलासा हुआ है कि वे सिर्फ लिव-इन पार्टनर नहीं, बल्कि शादीशुदा थे। साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी |  निक्की यादव और साहिल गहलोत की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं| निक्की मर्डर केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई खुलासे किए हैं| साहिल गहलोत और निक्की यादव की शादी कराने वाले आर्य समाज मंदिर के पुजारी ने भी इसकी पुष्टि की है |



दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया,'' सबूतों और पूछताछ के आधार पर अभी तक और 5 लोगों का रोल सामने आया है। इन 5 लोगों (पिता, दो चचेरे भाई-आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) को कल रात गिरफ़्तार किया गया। इन पर धारा 120बी 201, 202, 212 लगाए गए हैं|दिल्ली पुलिस के अनुसार,''सभी आरोपियों ने पूरी साजिश रची और शव को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में ठिकाने लगा दिया। आरोपी के पिता को शुरू से ही हत्या की जानकारी थी। हत्या के बाद ये सभी साहिल की शादी में शामिल हुए थे।



बता दें कि ,''24 वर्षीय साहिल गहलोत ने 10 फरवरी की सुबह निक्की यादव की हत्या कर दी थी। निक्की का शव 14 फरवरी को नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला था| युवती निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ रह रही थी। 



साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था| वे इस शादी को मानने को तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने दिसंबर 2022 में साहिल का रिश्ता  दूसरी लड़की से तय किया था और लड़की से छुपाया कि साहिल पहले से शादीशुदा है। निक्की की हत्या करने से एक दिन पहले 09 फरवरी को  साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था। मर्डर वाले दिन ही वह वापस अपने घर गया और धूमधाम से शादी की। 



इस मर्डर का खुलासा 14 फरवरी को तब हुआ, जब उत्तम नगर में निक्की के पड़ोसी ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की पड़ताल में साहिल का नाम आया और जांच में उसके ढाबे से निक्की का शव बरामद हुआ।


साहिल ने निक्की के मर्डर के बारे में अपने घरवालों बताया फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए 

निक्की हत्याकांड पर विशेष सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने आज शनिवार को बताया,''निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस रिमांड में साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने निक्की की हत्या करने के बाद उसके साथ अन्य सह-आरोपियों को इसके बारे बताया फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए|



हत्यारोपी साहिल गहलोत के पिता, दो भाई और दो दोस्त गिरफ्तार

 सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई। उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आगे की जांच जारी है|



निक्की को घूमने जाने के बहाने निगमबोध घाट ले जाता है, फिर हत्या कर घर जाकर साहिल धूमधाम से शादी करता है 

विशेष सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने बताया,'एक अक्टूबर 2020 को इन्होंने (साहिल और निक्की) एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। साहिल की 9 तारीख को सगाई हुई उसी रात साहिल निक्की के पास जाता है और रात भर वहां रुकता है। निक्की को घूमने जाने के बहाने निगमबोध घाट ले जाता है| इसी दौरान हत्या की गई, चूंकि साहिल की बारात निकलने वाली थी तो घरवाले उसे ढूंढ रहे थे,तभी 4 लड़के जो गिरफ़्तार हुए हैं वे साहिल के पास पहुंचते हैं, इसके बाद मित्रांव गांव में शव को ठिकाने लगाया जाता है फिर घर जाकर साहिल धूमधाम से शादी करता है|



साहिल और निक्की यादव की शादी कराने वाले पुजारी ने शादी की पुष्टि की


ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में साहिल और निक्की यादव की शादी कराने वाले पुजारी विपिन आर्या ने बताया,''एक अक्टूबर 2020 को वे (निक्की और साहिल) शादी करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा था कि परिवार सहमत है लेकिन कुछ समस्या के चलते वे आ नहीं सकते। उनके साथ एक-दो लोग आए थे|



You May Also Like