दिल्ली: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को केबल से गला घोंट मार डाला, शव को ढाबे के फ्रिज में रखकर लगा दिया लॉक; आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर की एक युवती का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। मृतक युवती निक्की यादव (22) हरियाणा के झज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
दिल्ली: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को केबल से गला घोंट मार डाला, शव को ढाबे के फ्रिज में रखकर लगा दिया लॉक; आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर की एक युवती का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। मृतक युवती निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव इन में रह रही थी।
साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई। जिसके बाद साहिल ने अपनी लिव इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया और फ्रिज में लॉक लगा दिया।
DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि ,'' साहिल गहलोत नाम के एक व्यक्ति का एक महिला निक्की यादव से मित्रता थी दोनों 2018 से एक दूसरे को जानते थे। उनकी 10 फरवरी को शादी होने वाली थी। 9 फरवरी को इन दोनों के बीच बहस हुई और साहिल ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी| उसके बाद साहिल ने उसके शरीर को अपने खेतों में बने एक ढाबे के फ्रीज में डाल दिया और लॉक लगा दिया।
DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि ,''साहिल की शादी कही और हो गई थी इसी वजह से दोनों के बीच बहस हुई। शव का कल पोस्टमार्टम होगा फिर और चीजें पता चलेंगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।