मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खत्म हुआ पाकिस्तान का दुःस्वप्न : मरियम नवाज शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 वोट पड़े हैं| इसी के साथ इमरान खान सरकार गिर चुकी है| विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के…

खत्म हुआ पाकिस्तान का दुःस्वप्न : मरियम नवाज शरीफ
खत्म हुआ पाकिस्तान का दुःस्वप्न : मरियम नवाज शरीफ | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 वोट पड़े हैं| इसी के साथ इमरान खान सरकार गिर चुकी है| विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे| इमरान खान के खिलाफ विद्रोह की अगुआई शहबाज ही कर रहे थे|



अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि ,''"आज पाकिस्तान का दु:स्वपन खत्म हुआ।"मरियम नवाज ने जीत के बाद ट्वीट कर कहा कि ,''मेरे प्यारे पाकिस्तान के लिए दुःस्वप्न खत्म हो गया है। ठीक होने और मरम्मत करने का समय।



मरियम नवाज ने कहा,''पाकिस्तान के इतिहास के सबसे बुरे दौर का अंत हो गया है. हम सर्वशक्तिमान के सामने अपना सिर झुकाते हैं और उनके मार्गदर्शन और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं क्योंकि हम इस व्यक्ति द्वारा हमारी मातृभूमि को हुए नुकसान की मरम्मत की एक कठिन यात्रा शुरू करते हैं।



पाकिस्तान में आज नई सुबह होगी: शहबाज शरीफ

अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि आज अल्लाह ने पाकिस्तान की आवाम की दुआएं कुबूल की हैं। पाकिस्तान में ऐसी मिसालें कम देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि "हम बेकसूर लोगों को जेल में नहीं डालेंगे। हम किसी से बदला नहीं लेंगे। पाकिस्तान का बुरा सपना खत्म हुआ। पाकिस्तान में मुस्कुराने के दिन लौटे। "




विपक्ष को मिले 174 वोट, गिरी इमरान की सरकार

वोटिंग की गिनती पूरी हो गई है। विपक्ष को 174 वोट मिले हैं। इसी के साथ इमरान खान की सरकार गिर गई है। गौरतलब है कि 342 सदस्यीय असेंबली में सरकार बनाने के लिए 172 सदस्यों की आवश्यकता होती है। विपक्ष को 174 वोट मिलने के साथ ही शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। शहबाज शरीफ पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।




नामुमकिन कुछ भी नहीं: बिलावल भुट्टो
विपक्ष की जीत के बाद पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, "पूरे पाकिस्तान को मुबारकबाद। तीन साल से बोझ उठा रहा था मुल्क।" उन्होंने कहा कि "जुर्म है, बढ़ता है, मिट जाता है। तीन-चार साल में सब सीख लिया जो पूरी जिंदगी में नहीं सीखा।"



शाहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्तान के नए पीएम
शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। शाहबाज शरीफ फिलहाल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं। वो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शहबाज शरीफ 1998-99 और फिर 2008 से 2018 तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।