मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार: घर छोड़कर “भागे” गोटाबाया राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने आवास पर बोला 'धावा'; सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को राजधानी कोलंबो स्थिति अपने आवास से भाग गए| प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया है| इस्तीफे की मांग करते हुए…

श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार: घर छोड़कर “भागे” गोटाबाया राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने आवास पर बोला 'धावा'; सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन
श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार: घर छोड़कर “भागे” गोटाबाया राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने आवास पर बोला 'धावा'; सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को राजधानी कोलंबो स्थिति अपने आवास से भाग गए| प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया है| इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास पर धावा बोल दिया है| आर्थिक संकट के बीच लोगों ने कोलंबो की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया।



श्रीलंका रक्षा सूत्रों ने कहा,''श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास से भाग गए है, प्रदर्शनकारियों ने आवास को घेर लिया| प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास पर ''धावा'' बोल दिया है|  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए हवाई फायर किए हैं।



श्रीलंकाई आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। राजधानी में आंदोलन उग्र हो गया है। पुलिस के साथ झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बिगड़ते हालात को लेकर प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।



राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से 'Gota Go Gama' और 'Gota Go Home' आंदोलन जारी है। इस बीच प्रर्दशनकारी ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के स्टेडियम के बाहर तक पहुंच गए है। बताया जा रहा, पूर्व लंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हैं। 



देश में खाद्य संकट पैदा हो गया है। लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वो जरूरी चीजों का भी आयात नहीं कर पा रहा है। सबसे ज्यादा ईंधन की कमी है। पेट्रोल-डीजल पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।


देश में गैस की कमी के कारण लोग घरों में चूल्हा जला रहे हैं। श्रीलंका के मध्यमवर्गीय परिवारों ने भी अपने भोजन की खपत को कम कर दिया है, क्योंकि वे इतनी महंगी खाद्य सामग्री लेने से कतरा रहे हैं।



श्रीलंका में मई में जो महंगाई 39.1% थी, वो जून में बढ़कर 54.6% हो गई है। अगर सिर्फ खाद्य महंगाई को देखें तो मई में जो 57.4% थी, वो जून में बढ़कर 80.1% हो गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।