मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

बर्लिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जर्मन चांसल…

जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत | फ़ोटो: TVL News

बर्लिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से मुलाकात करेंगे और छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। 




बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल एडलॉन केम्पिंस्की पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंची बच्ची अनन्या मिश्रा ने बताया,''मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग दिखाई, उन्होंने इसपर अपने हस्ताक्षर भी किए|




बता दें कि, जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार/सोमवार रात करीब एक बजे दिल्ली से रवाना हुए है | 2022 में प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा हैं।



जर्मनी रवाना होने से पहले मोदी ने रविवार को कहा, मैं महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के लिए जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करूंगा। यात्रा का पहला चरण जर्मनी में होगा, जहां मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मिलूंगा और छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता करूंगा|



मोदी ने कहा,''डेनमार्क में, मैं प्रधानमंत्री फ्रेडेरिकसेन के साथ बातचीत करूंगा। मैं कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लूंगा। इससे मुझे शिखर सम्मेलन के अलावा नॉर्डिक देशों के नेताओं से मिलने का भी मौका मिलेगा|



पेरिस में मैं अपने मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलूंगा, जो अभी फिर से निर्वाचित हुए हैं। अपनी बातचीत के दौरान हम विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के तरीकों पर मैं जर्मनी और डेनमार्क में व्यापारिक नेताओं से मिलूंगा। मैं इन देशों में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा|



बर्लिन की मेरी यात्रा चांसलर स्कोल्ज़ के साथ विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा करने का अवसर होगी:  पीएम मोदी

बर्लिन, कोपेनहेगन और पेरिस की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा,'' बर्लिन की मेरी यात्रा चांसलर स्कोल्ज़ के साथ विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा करने का अवसर होगी, जिनसे मैं पिछले साल G20 में मिला था| हम छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो एक अद्वितीय द्विवार्षिक प्रारूप है जिसे भारत केवल जर्मनी के साथ आयोजित करता है। कई भारतीय मंत्री भी जर्मनी जाएंगे और अपने जर्मन समकक्षों के साथ विचार-विमर्श करेंगे|



बर्लिन से कोपेनहेगन की यात्रा करूंगा:  पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा,''बर्लिन से मैं कोपेनहेगन की यात्रा करूंगा, जहां मैं प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करूंगा, जो डेनमार्क के साथ हमारी अनूठी 'हरित सामरिक साझेदारी' में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा| मैं डेनमार्क,आइसलैंड,फिनलैंड,स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लूंगा। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा आदि जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|



 पीएम की 3 दिवसीय में 'पर्याप्त और व्यापक एजेंडा' के साथ गहन कार्यक्रम

इससे पहले रविवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया था,'''प्रधानमंत्री का द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के लिए जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा है| प्रधानमंत्री की 3 दिवसीय, 3 देशों की यात्रा में पर्याप्त और व्यापक एजेंडा के साथ गहन कार्यक्रम है| जर्मनी में प्रधानमंत्री मोदी चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे|



3 मई को पीएम मोदी कोपेनहेगन दौरे पर जाएंगे। ये प्रधानमंत्री की डेनमार्क की पहली यात्रा होगी, लेकिन डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ उनकी तीसरी समिट लेवल बातचीत और चर्चा द्विपक्षीय मुद्दों और वैश्विक और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर केंद्रित होगी|



रविवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया,'''4 मई को प्रधानमंत्री डेनमार्क,आइसलैंड,फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नॉर्वे, स्वीडन, आइसलैंड और फिनलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।