मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने बेलारूस में वार्ता करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया

Russia-Ukraine War 4th Day: यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। युद्ध के चौथे दिन रूस ने बेलारूस में यूक्रेन को बातचीत करने का ऑफर दिया। इस ऑफर को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। यूक्रेनी रा…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने बेलारूस में वार्ता करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने बेलारूस में वार्ता करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War 4th Day:  यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है।  युद्ध के चौथे दिन रूस ने बेलारूस में यूक्रेन को बातचीत करने का ऑफर दिया। इस ऑफर को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं। बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है।




यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वो रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार, लेकिन बेलारूस में बातचीत नहीं करेंगे| इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। इधर, राजधानी कीव के बाहर यूक्रेन ने रूसी सेना को कड़ी टक्कर दी है। यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया है।




रूसी सेना ने आज (रविवार, 27 फरवरी) चौथे दिन भी यूक्रेन के कई शहरों पर आर्टिलरी और क्रूज मिसाइलें दागीं| रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएव में घुस चुकी है, जबकि दक्षिणी शहर कोखोवका पर कब्जा कर लिया है|



कीव में कुछ देर पहले हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं| रूसी सेना ने यूक्रेन से यूरोप ले जाने वाली  गैस  की एक पाइपलाइन को उड़ा दिया है| इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के कई तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है| हालांकि,यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि राजधानी कीव यूक्रेन के हाथों में ही है|



यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि रूस के साथ हुए संघर्ष में अब तक तीन बच्चों सहित 198 नागरिक मारे गए हैं जबकि 1,115 घायल हुए हैं| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि यूक्रेन पर मास्को के हमले में अब तक लगभग 3,500 रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं| ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा, "हम कीव के आसपास दुश्मन पर हमला कर रहे हैं. फिलहाल आगे नहीं बढ़ रहे हैं|



हवाई हमलों की आशंका के मद्देनजर राजधानी कीव में कर्फ्यू सख्त कर दिया गया है| कर्फ्यू तोड़ने वाले हर व्यक्ति पर दुश्मन की तरह कार्रवाई करने के निर्देश सेना को दिए गए हैं| जर्मनी ने यूक्रेन को रॉकेट लांचर की आपूर्ति करने का फैसला किया है, जबकि अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही 35 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देने का ऐलान किया है|



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी विदेश विभाग को शुक्रवार को अमेरिकी भंडार से यूक्रेन को अतिरिक्त $350 मिलियन मूल्य के हथियार जारी करने का निर्देश दिया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।