Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Nobel Prize 2020: पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • by: news desk
  • 12 October, 2020
Nobel Prize 2020:  पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: अर्थशास्त्र के लिए 2020 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा; पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार| साल 2020 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर. मिलग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को ऑक्शन थियोरी में सुधार और ऑक्शन करने के नए आविष्कार के लिए दिया गया। 




इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के क्षेत्र के अलावा साहित्य और शांति के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। रसायन क्षेत्र में दो महिला वैज्ञानिकों ईमैनुएल चार्पियर और जेनिफर डूडना को तो भौतिकी में तीन वैज्ञानिकों- रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है।




 वहीं चिकित्सा क्षेत्र में खोज के लिए अमेरिका के हार्वे जे अल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से नोबेल देने का ऐलान हुआ। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन