विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आम से लदी लॉरी पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आमों से लदी एक लॉरी शुक्रवार रात विजयवाड़ा के बेंज सर्कल स्क्रू ब्रिज के पास पलट गई।
एक लड़का लॉरी के नीचे फंस गया। लड़के की मौत हो गई। बचाव अभियान चलाकर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जिनका इलाज चल रहा है।