Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

वाराणसी: प्रियंका गांधी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, संत्सग में लिया हिस्सा

  • by: news desk
  • 27 February, 2021
वाराणसी: प्रियंका गांधी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, संत्सग में लिया हिस्सा

वाराणसी:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644 वीं जयंती समारोह के दिन आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंच गईं। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर वाराणसी के सीर गोवर्धन का दौरा किया और संगत में हिस्सा लिया।यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर मत्था टेका। इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका हालचाल जाना। प्रियंका गांधी पिछले साल भी यहां आई थीं। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी संत्सग स्थल पर पहुंचीं।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, कि "जो हम सहरी, सु मीत हमारा।" समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरुमंत्र देकर एक आदर्श समाज बनाने की प्रेरणा देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर वाराणसी में उनके चरणों में नमन करने का आज पुन: सौभाग्य मिला। श्री गुरु रविदास जी के गुरुमंत्र से सबका कल्याण हो।





Image






यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने सीर गोवर्धन, वाराणसी पहुंचकर शीश नवाया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।




उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज जयंती समारोह में सीर गोवर्धन,वाराणसी पहुंचकर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया और सेवादारों से मुलाकात की।




प्रियंका गांधी शनिवार को वाराणसी पहुंची। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी कार के दरवाजे पर खड़े होकर समर्थकों का अभिनंदन किया।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन