मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

वाराणसी में ममता बनर्जी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे..रोका काफिला, की नारेबाजी; बोलीं दीदी- न डरूंगी, न भागूंगी

वाराणसी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा है| वाराणसी में भाजपा- हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने की कोशिश की और नारेबाज…

वाराणसी में ममता बनर्जी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे..रोका काफिला, की नारेबाजी; बोलीं दीदी- न डरूंगी, न भागूंगी
वाराणसी में ममता बनर्जी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे..रोका काफिला, की नारेबाजी; बोलीं दीदी- न डरूंगी, न भागूंगी | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा है| वाराणसी में भाजपा- हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने की कोशिश की और नारेबाजी की| इस दौरान काले झंडे भी दिखाए गए हैं| विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं|



यह घटना उस समय हुई जब ममता बनर्जी गंगा आरती देखने के लिए चेतगंज होते हुए दशाश्वमेध घाट जा रही थीं। दशाश्वमेध घाट पहुंचने से पहले ममता बनर्जी को गोदौलिया पर काले झंडे दिखाए गए। उससे पहले चेतगंज में भाजपा-हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। 



चेतगंज में विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान ममता बनर्जी वाहन से उतर कर सड़क पर तनकर खड़ी हो गईं। विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं, न ही भागने वाली हैं।



दशाश्वमेध घाट पर भी भाजपा समर्थकों ने ममता बनर्जी को देखते ही जमकर नारेबाजी की। आरती समाप्त होने के बाद ममता बनर्जी दशाश्वमेध घाट से निकलीं तो एक बार फिर भाजपा समर्थकों ने उन्हें देख कर जमकर नारेबाजी की।




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के प्रचार के लिए बुधवार की शाम को बनारस पहुंचीं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को ममता, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। गुरुवार को ही ममता बनर्जी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। इसके बाद वह वापस कोलकाता लौट जाएंगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।