वाराणसी: वाराणसी जिले में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहड़िया मंडी से ईवीएम दो वाहन में भरकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। पहड़िया मंडी में ही ईवीएम को सोमवार की रात जिले भर से संकलित कर एक जगह रखा गया था। ईवीएम को दो वाहन में भरकर बाहर ले जाने के आरोप में सपाइयों ने हंगामा कर दिया तो प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर सपाइयों को समझाने में जुट गए। पहड़िया मंडी में दो वाहन पर ईवीएम लदकर कहीं जा रहा था कि मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। विवाद की जानकारी होने पर सुभासपा-सपा के सुनील सोनकर और अरविंद राजभर भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| अखिलेश यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है| यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है| उम्मीदवारों को बिना बताए ईवीएम पहुंचाई जा रही है| समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप है, "वाराणसी के डीएम स्थानीय उम्मीदवारों को कोई जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर गौर करना चाहिए।"
अखिलेश यादव ने कहा कि,''क्या वजह है कि बिना सुरक्षा के EVM मशीनों को ले जाया जा रहा है। बिना प्रत्याशी के जानकारी के आप EVM के एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते हैं। आखिर सुरक्षाबलों के साथ EVM मीशनों क्यों नहीं जा रही थी| EVM मशीनें पकड़ी गई हैं। अब अधिकारी कोई ना कोई बहाना बनाएंगे कि हम EVM को इस वजह से ले जा रहे थे। बरेली में कचड़े की गाड़ी में EVM मशीनें पकड़ी गई|
अखिलेश यादव ने कहा कि,'''कल जो एग्जिट पोल के नतीजें आए हैं, उससे ये लोग यह सोच बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है, जिससे वे अगर चोरी भी करे तो वह भी पता ना लगे कि चोरी हुई है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है|
जो EVM ले जाई जा रही थी वह सभी ट्रेनिंग के लिए थी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर वाराणसी के ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि,''कल वाराणसी के काउंटिंग कर्मचारियों की एक कॉलेज में ट्रेनिंग है। उसके लिए 20 EVM मशीनें ले जाई जा रही थी। उसे एक छोटी गाड़ी में सवार कुछ लोगों द्वारा रोका गया। उन लोगों में यह भ्रम हुआ कि कहीं ये वो EVM मशीनें तो नहीं हैं| बाद में यहां भीड़ हो गई थी। सभी अधिकारियों ने उन्हें समाझाया। अब सभी पार्टियों के प्रत्याशियों और अध्यक्षों को बलुाया गया है कि आप सभी स्पष्ट कर लीजिए कि जो EVM ले जाई जा रही थी वह सभी ट्रेनिंग के लिए थी|
कौशल राज शर्मा ने कहा कि,''ये EVM और वो EVM आपस में एक दूसरे से जुडे हुए नहीं है। सभी चीज़ें स्पष्ट कराई जा रही है। हमने अब निर्णय लिया है कि कल जो कर्मचारियों की काउंटिंग ट्रेनिंग है, उसे बिना EVM के ही करवा दी जाएगी|
शर्मा ने कहा कि,''पोली हुई ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी हुई हैं, बैरिकेडिंग की गई है, बैरिकेडिंग तोड़ने का कोई कारण नहीं है। अन्य ईवीएम (प्रशिक्षण के लिए) के लिए अन्य स्ट्रांग रूम और गोदाम हैं। ईवीएम के दोनों सेट एक दूसरे से नहीं जुड़े हैं|
उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई
समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि,''''उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें|
एग्जिट पोल इसलिए किए गए है कि जो चोरी करी जाए उसे ढका जा सके
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि,'''बनारस और अयोध्या में समाजवादी पार्टी जीत रही है। इसकी घबराहट भाजपा को है| बनारस और अयोध्या में समाजवादी पार्टी जीत रही है। हमारा गठबंधन 300 सीटों तक पहुंच जाएगा। एग्जिट पोल इसलिए किए गए है कि जो चोरी करी जाए उसे ढका जा सके|
हमें अपने वोट बचाने की जरूरत है..
उन्होंने कहा कि "अगर ईवीएम को इस तरह से ले जाया जा रहा है तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है| यह चोरी है| हमें अपने वोट बचाने की जरूरत है... हम इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं लेकिन इससे पहले, मैं लोगों से लोकतंत्र को बचाने की अपील करना चाहता हूं| अखिलेश यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा,''युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने| उन्होंने कहा,'' मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें।