मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Uttarakhand Chunav 2022 Result: उत्तराखंड में भाजपा ने पूरे बहुमत से रचा इतिहास, लगातार दो बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी..

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: उत्तराखंड में भाजपा ने 70 सीट में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बरकरार रखी है। इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने वा…

Uttarakhand Chunav 2022 Result: उत्तराखंड में भाजपा ने पूरे बहुमत से रचा इतिहास, लगातार दो बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी..
Uttarakhand Chunav 2022 Result: उत्तराखंड में भाजपा ने पूरे बहुमत से रचा इतिहास, लगातार दो बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी.. | फ़ोटो: TVL News

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: उत्तराखंड में भाजपा ने 70 सीट में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बरकरार रखी है। इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी होने का इतिहास भी रच दिया है। अलग राज्य बनने के बाद पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा सरकार रहने की परंपरा टूटी है। प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार रिपीट हो रही है। चुनाव हार चुके सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं।



Uttarakhand Chunav 2022 Result

आधिकारिक चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 47 सीटें जीतीं| कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं| बसपा ने 1 सीट जीता है और 1 सीट से आगे, निर्दलीय पार्टी 2 सीटें जीतीं |



उत्तराखंड की 5 हॉट सीट्स का हाल...

खटीमा : दो बार के विजेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी ने 6951 वोट से हराया।

लालकुआं : पूर्व CM हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट से 14 हजार से ज्यादा वोट से हार गए।

हरिद्वार शहर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 16 हजार वोट से हराकर 5वीं बार विधायक बने।

गंगोत्री : भाजपा के सुरेश चौहान ने कांग्रेस के विजयपाल सजवाण को 8,029 वोटों से हराया। AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल तीसरे नंबर पर रहे।

चौबट्टाखाल : भाजपा के मौजूदा मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर नेगी को 11430 वोटों से हराया।





चुनाव हारे सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार 6,579 मतों के अंतर से हार गए



मदन कौशिक जीते

-हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जीते उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को लगभग 14,000 वोटों से हराया। 



लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है: हरीश रावत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,''लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है, बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया। कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूंँ। एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।




-लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 10,000 से अधिक मतों से पीछे हैं।




सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे: कैलाश विजयवर्गी

देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी ने कहा,''सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है|



'यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा,''यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं|




उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 44 सीट से आगे चल रही है और कांग्रेस 22 सीट से आगे है




चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआँ से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।



चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-19 और कांग्रेस-12 सीटों पर, बहुजन समाज पार्टी-2 सीटों पर आगे चल रही है। 



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-10 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। 



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-2 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।



बिना अनुमति के विजयी रैलियां नहीं हो सकती

देहरादून के एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने कहा,''अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। यहां करीब 550 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है। बिना अनुमति के विजयी रैलियां नहीं हो सकती हैं|




जिसने संभाली शिक्षा मंत्री की कुर्सी, नहीं जीता चुनाव

उत्तराखंड के सियासी इतिहास में जिस विधायक ने भी शिक्षा मंत्री की कुर्सी संभाली है, अगली बार वह चुनाव नहीं जीता पाया है। इस बार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय गदरपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों में इस बात की उत्सुकता है कि क्या वे इस मिथक को तोड़कर जीत हासिल कर पाएंगे। क्योंकि, इससे पहले शिक्षा मंत्री रहे तीरथ सिंह रावत, नरेंद्र भंडारी, गोविंद सिंह बिष्ट, खजानदास, मंत्री प्रसाद नैथानी भी चुनाव हार गए थे।




8:02 AM · Mar 10, 2022

विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।




गंगोत्री से जिस पार्टी की जीत, उसकी बनी सरकार

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट को लेकर मिथक है कि जिस पार्टी का प्रत्याशी यहां जीतता है, प्रदेश में उसी दल की सरकार बनती है। पिछले चार चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी से कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय रहने के आसार हैं। वर्ष 2002 और 2012 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के विजयपाल सजवाण ने जीत हासिल की और कांग्रेस की सरकार बनी। वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा के गोपाल सिंह चुनाव जीते तो भाजपा की सरकार बनी। 



8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे EVM की मतगणना शुरू होगी

देहरादून के ज़िलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने बताया, "पूरी तैयारी हो चुकी है। 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे EVM की मतगणना शुरू होगी"



आश्वस्त हूं कि पार्टी की जीत होगी: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, "मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।"एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है|




सुबह आठ बजे शुरु होगी उत्तराखंड में वोटों की गिनती

मतगणना के लिए मतदान केंद्रों पर तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के कुल 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरु होगी. राज्य में 14 फरवरी को हुए मतदान में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया था




 Uttarakhand Election Result

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की हार या जीत का परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 



आज साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। पिछले चार चुनाव से सरकार बदलने की परंपरा टूटेगी या कायम रहेगी। मुख्यमंत्री के चुनाव हारने सहित तमाम मिथकों से भी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक पर्दा उठा जाएगा। इसके साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे 632 उम्मीदवारों की मेहनत का फल भी सामने आ जाएगा। 





पिछले चुनावों में बीजेपी को 70 में से 57 सीटें मिली थी

पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया था जबकि कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गयी थी| अपने इस प्रदर्शन को दोहराते हुए दोबारा सत्ता में आना बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती है जबकि कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के दम पर प्रदेश में सत्ता में अपनी वापसी का प्रयास कर रही है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।