Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी के लिए सपा का घोषणापत्र जारी: सभी फसलों के लिए MSP, गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान और सभी किसान 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त

  • by: news desk
  • 08 February, 2022
यूपी के लिए  सपा का घोषणापत्र जारी: सभी फसलों के लिए MSP, गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान और सभी किसान 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा|



अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को KG  से PG तक मुफ्त किया जाएगा|



अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसमें किए गए वादों के बारे में जानकारी दी|अखिलेश यादव ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया है। 



सपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे:

● सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

● जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

● 12 पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।

● छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद करेंगे।

●किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

●कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।

●2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे।

●गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान देंगे।

● शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।

●साइकिल के कारखानों के लिए अलग से मदद की जाएगी।

●बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

●बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे।

●पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी।

●1090 को मजबूत किया जाएगा और जांच की व्यवस्था की जाएगी।

● कन्या विद्याधन दिया जाएगा।

●गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे।

● बुनकरों, दर्जियों व असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी।

● डायल 100 का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम होगा।

● हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

●स्वास्थ्य केंद्रों का बजट तीन गुना होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

● एमएसएमई के लिए सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा।

● दो पहिया वाहन चालकों को महीने में एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।

● गांवों में पेयजल की सुविधा के साथ ही वाईफाई सुविधा मिलेगी।

●शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। उन्हें तीन साल बाद नियमित किया जाएगा, बीपीएड को भी लाभ मिलेगा।

●वित्तविहीन शिक्षकों को पांच हजार मानदेय हर साल।

●गेहूं, चावल, दाल व तेल के लिए अन्त्योदय योजना चलाई जाएगी।

●वृद्धा आश्रम खोलेंगे।

●लैपटॉप वितरण में 50 फीसदी लड़कियों को वरीयता।

 ●महिला शिक्षिकाओं को नियुक्ति में विकल्प दिया जाएगा।

●बीपीएल महिला को 15 हजार प्रसव के दौरान दिया जाएगा।

●सभी थानों को अपग्रेड किया जाएगा। साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए अलग से टीम बनेगी।

●अलग से महिला पुलिस टीम बनेगी।

●पुलिसकर्मियों को उनके बगल के मंडल में नियुक्ति मिलेगी। हर सप्ताह छुट्टी भी दी जाएगी।

●पुलिस लाइन में नए आवासीय भवन बनेंगे।

●सीएम जन सुरक्षा सेल का गठन।

●एक्सप्रेस वे को बढ़ावा देंगे। प्रदेश के किसी भी कोने से आने में पांच घंटे ही लगे। इसके लिए नेटवर्क बनेगा। सभी जिला मुख्यालयों को फोन लेन से जोड़ेंगे।

●बिजली उत्पादन और एग्रीकल्चर वेस्ट व सॉलिड वेस्ट से बिजली बनाने के केंद्र बनाएंगे।

●स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा और पुराने जिला अस्पतालों का आधुनिकीकरण होगा।

●मण्डल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज बनेगा। सीएचसी पीएचसी में टेली मेडिसिन सेवा शुरू होगी।

●एम्बुलेंस की संख्या बढ़ेगी और शिक्षा बजट तीन गुना किया जाएगा।

●पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य करेंगे।

●सभी तहसीलों में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा कोष का गठन किया जाएगा। पांच यूनिवर्सिटी व कॉलेज स्थापित किए ●जाएंगे। प्रदेश में संविदा भर्ती बंद की जाएगी।

●10 हजार करोड़ रुपये का फॉर्मर रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा।

●सांड की टक्कर से मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये देंगे।

●युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देंगे।

●मीडिया कर्मियों के लिए सभी तहसील में केंद्र बनाएंगे।

●आईटी सेक्टर को बढ़ावा देंगे।

●11 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। पुलिस में भर्ती करेंगे।

●शहरों को डी कजेस्ट किया जाएगा।

●निषाद केवट के लिए कॉर्पोरेशन बनाएंगे। विश्वकर्मा समाज के लिए कॉर्पोरेशन बना कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

●गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना चलाएंगे।

●युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा का प्रावधान किया जाएगा।

●कृषि एवं ग्रामीण विकास का बजट बढ़ेगा।

●किसान बाजार का नेटवर्क बढ़ेगा। 10 किलोमीटर पर एक बाजार बनाएंगे। फूड क्लस्टर्स की स्थापना की जाएगी।

●गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।

●रिवर फ्रंट पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। लता मंगेशकर की याद में आगरा में पार्क बनाया जाएगा जिससे कि उनकी यादों को संजोया जा सके।

●अयोध्या के छोटे मंदिरों के लिए ट्रस्ट बनाएंगे। छोटे मंदिरों व आश्रमों को संवारा जाएगा।

●आलू किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। इससे आलू बेल्ट के किसानों को फायदा मिलेगा।

●अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। 









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन