Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

UP Chunav 2022 Result Live: लगातार दूसरी बार सत्ता में भाजपा की वापसी, BJP ने जीतीं 255 सीटें; सपा 110 सीटों पर सिमटी

  • by: news desk
  • 10 March, 2022
UP Chunav 2022 Result Live:  लगातार दूसरी बार सत्ता में भाजपा की वापसी,  BJP ने जीतीं 255 सीटें;  सपा 110 सीटों पर सिमटी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: योगी आदित्यनाथ के हाथ में दोबारा उत्तर प्रदेश की बागडोर आ गई है। लगातार दूसरी बार सत्ता में भाजपा की वापसी। करीब ढाई सौ से ज्यादा सीटें जीत चुकी भाजपा बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। सपा सवा सौ में सिमट गई है। कांग्रेस और बसपा साफ ही हो गई हैं। पूरा यूपी नापने वाली प्रियंका गांधी की पुरजोर मेहनत के बावजूद खाली दो सीटें आईं। मायावती इससे भी आधे यानी एक सीट ही हासिल कर पाएंगी।



भाजपा की जीत ऐतिहासिक थी तो जश्न भी उसी अंदाज में मना। शाम करीब साढ़े पांच बजे योगी लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। गुलाल उड़ाकर होली खेली और बोले, "जब मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही बहुमत मिलता है।'जश्न लखनऊ से दिल्ली तक मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी जब शाम साढ़े सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो फूल बरसाए गए। माला पहनाई गई। मोदी बोले- भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिल रहा है। यूपी से इतना प्यार मिला कि मैं अब यूपीवाला हो गया।



भाजपा भले दूसरी बार जीती, लेकिन परफॉर्मेंस पिछली बार के मुकाबले गिर गई। 2017 में 312 सीटें मिलीं थी तो इस बार पार्टी 275 तक पहुंच पा रही है। सपा भले ही सत्ता में नहीं आई, लेकिन 75 से ज्यादा सीटों का फायदा उसे हो रहा है। भाजपा के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी जैसे धुरंधर भी हार गए।



UP Election Results Live:


-चुनाव आयोग के अनुसार BJP ने 254 सीटें जीतीं और 1 से आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी ने 110 सीटें जीतीं और 1 से आगे है| अपना दल ने 12 सीट जीता|  RLD 8 सीटें जीतीं है,कांग्रेस ने 2 सीट जीता और BSP 1



उत्तर प्रदेश में ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत पार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्ण कार्यकाल के बाद फिर से सत्ता में लौटने वाले पहले पदाधिकारी बनने वाले हैं


-लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर लोगों ने पटाखे जला कर पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाया।



-राजनीतिक दल नाकामी छुपाने के लिए EVM की चीख पुकार कर रहे हैं। मैं 2019 से कहता आ रहा हूं कि EVM की गलती नहीं है बल्कि लोगों के दिमाग में चिप डाल दी गई है यह उसकी गलती है। कामयाबी हुई है लेकिन यह कामयाबी 80-20 की कामयाबी है: UttarPradeshElection पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी



दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे|केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंचे।



-केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी और भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सात बजे दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे|



यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ



- भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को देखते हुए कानपुर की मेयर और बीजेपी नेता प्रमिला पांडे जश्न मनाने के लिए बुलडोजर पर चढ़ीं और विक्ट्री साइन दिखाया। 



-उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं जनता के प्रति कृतज्ञता की भावना से विशेष आभार प्रकट करती हूं। यह कहा गया था कि प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश आएंगी और पार्टी में नई जान फूकेंगी वह पार्टी फूंक कर जा रही हैं। यह देश जान चुका है: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली



-हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नतीजों और तेजी से गिरावट से परेशान जी-23 नेता अगले 48 घंटों में बैठक बुलाएंगे| कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा 




-चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार BJP ने 30 सीटें जीतीं और 220 सीटों से आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी ने 3 सीटें जीतीं और 113 सीटों से आगे है, अपना दल ने 1 सीट जीता और 11 सीटों से आगे है,  RLD 8 सीटों से आगे है,कांग्रेस ने 1 सीट जीता और 1 से आगे है।


-गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीते



-जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई: अपर्णा यादव, BJP



-गोरखपुर ग्रामीण में 1 लाख 32 हज़ार वोटों की गिनती हो चुकी है, जबकि ग़ाज़ीपुर में मात्र 16 हज़ार वोट ही अब तक गिने गए है। सपा गठबंधन की लीड वाली सीटों पर काउंटिंग धीमी गति से क्यों कराई जा रही है? चुनाव आयोग दे जवाब: समाजवादी पार्टी



-समाजवादी पार्टी गठबंधन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं नेता इस बात को ध्यान में रखकर सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाकी है और 100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है। आप सभी डटे रहे एवं अंतिम परिणाम तक सावधानी बरतें: समाजवादी पार्टी



-उत्तर प्रदेश की जनता ने सोच लिया कि राम राज्य लाना है और राम राज्य की शुरूआत हो गई है। एक नया उत्तर प्रदेश, एक नया भारत उस दिशा में प्रदेश की जनता ने भविष्य चुना है: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन



-उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को विकास और गुड गवर्नेंस के मुद्दों पर आशीर्वाद दिया है... यह एक फैशन बन गया है कि जब कोई विपक्षी दल हारता है तो वह भाजपा की जीत को पचा नहीं पाते हैं और तरह-तरह के आरोप लगाते हैं: अखिलेश यादव के EVM वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल




-बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं और साथ ही यूपी में का बा? यूपी में बाबा के नारे लगाते हुए दिखे



-गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।



-शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश बहुमत का आंकड़ा पार किया|


- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे



-चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा-201, समाजवादी पार्टी-89 सीट, अपना दल-8 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-164, समाजवादी पार्टी-76 सीट, अपना दल-6 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।



-चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।



अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) अवनीश अवस्थी ने कहा,''हर ज़िले में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से हो रही है और अधिकारी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं|



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है।



-चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-102, समाजवादी पार्टी-46 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-15 सीटों पर आगे है।



-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बसपा और भाजपा उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-77, समाजवादी पार्टी-34 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-4 और अन्य-11 सीटों पर आगे है।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-62, समाजवादी पार्टी-28 सीट, अपना दल-4 और अन्य-8 सीटों पर आगे है।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-48, समाजवादी पार्टी-24 सीट, अपना दल-4 और अन्य-6 सीटों पर आगे है।


-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-16, अन्य-2 और समाजवादी पार्टी-8 सीट, अपना दल-2 पर आगे चल रही है।


-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-4, राष्ट्रीय लोक दल-1 और समाजवादी पार्टी-3 सीट पर आगे चल रही है।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-3 और समाजवादी पार्टी-1 सीट पर आगे चल रही है।



-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं।



शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना चल रही: नोएडा DM

नोएडा DM सुहास एल.वाई ने कहा,''मतगणना शुरू हो चुकी है, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। EVM की स्ट्रांग रूम खुल गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा लगाई गई है। स्थानीय पुलिस ज़्यादा संख्या में तैनात हैं। हज़ारों संख्या में अर्द्ध सैनिक बल तैनात हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना चल रही है|



EVM की सत्यता और पारदर्शिता पर सवाल उठाने का कोई प्रश्न नहीं उठता

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा,''EVM की सत्यता और पारदर्शिता पर सवाल उठाने का कोई प्रश्न नहीं उठता। EVM 2004 के चुनाव से इस्तेमाल हो रही हैं और 2019 से हमने प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपैट की भी व्यवस्था की है। कोई भी मशीन स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर नहीं आ सकती है| वाराणसी में EVM मशीनें ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं, एडीएम की ये ग़लती हुई कि उसने राजनीतिक पार्टियों को नहीं बताया कि मशीनें जा रही हैं... मतदान की कोई भी मशीन स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर नहीं आ सकती|



मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा,कोविड-19 फैल रहा था और कुछ राज्यों में सभी का वैक्सीनेशन नहीं हुआ था इसलिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया कि शुरू के पहले हफ़्ते में कोई भी रैली, पदयात्रा नहीं होगी सिर्फ डिजिटल रैली और घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं, वो भी सीमित संख्या में| किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इसका विरोध नहीं किया बल्कि मैं सभी राजनीतिक पार्टियों और मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इसे सही तरीके से समझा|



चुनाव आयोग के लिए सभी पार्टियां बराबर

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा,'सभी 5 राज्यों में कोरोना नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए लगभग 2270 FIR दर्ज़ हुईं। चुनाव आयोग के लिए सभी पार्टियां बराबर हैं और अगर कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा तो चुनाव आयोग तुरंत कार्रवाई करेगा। हमने सख़्त कदम उठाएं हैं|



'एक देश, एक चुनाव के लिए संविधान में बदलाव करने की जरूरत

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा,'''एक देश, एक चुनाव के लिए संविधान में बदलाव करने की जरूरत होगी, संसद में इसका फैसला होना है कि ये किस तरह से हो सकता है। चुनाव आयोग इसके लिए सक्षम है, इससे 5 साल में केवल एक ही बार चुनाव होगा|



8:02 AM · Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।



7:53 AM · Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा,''उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है|



भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न: भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह

लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा,'भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है|



 वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू

वाराणसी के  डीएम राज शर्मा ने कहा,''मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद EVM के मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है|



भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आ रही:बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आ रही है, प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं पर मुहर लगा दी है। हम भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं|



नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए

उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। 



मुरादाबाद मतगणना स्थल पर है 1000 पुलिसकर्मी पूरी व्यवस्था में तैनात

विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले मुरादाबाद में मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मुरादाबाद के SSP बबलू कुमार, ने बताया,''मतगणना मंडी स्थल पर है, कुल 1000 पुलिसकर्मी पूरी व्यवस्था में तैनात हैं। संवेदनशील क्षेत्रों के थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी को पर्याप्त पुलिसबल के साथ भ्रमण के लिए लगाया गया है ताकि कोई दिक्कत न हो। सुबह से मतगणना शुरू होगी इसलिए सभी लोग अलर्ट हैं|



नहीं गिने जाएंगे बूथ नंबर 105 के वोट
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों की गिनती बृहस्पतिवार की मतगणना में नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि चुनाव से पहले इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था और ईवीएम भी जमा करा दी गई थी। अब हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्चियों के आधार पर अलग से मतगणना कराई जाएगी।



बसपा को वोट शेयर में 3.5 फीसदी की कमी हुई, सीटें एक चौथाई हो गई
बहुजन समाज पार्टी को 2012 में 25.9 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी 80 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं, 2017 में बसपा को वोट शेयर घटकर 22.4 फीसदी रह गया। वोट शेयर में साढ़े तीन फीसदी की कमी होने पर बसपा की सीटों में 61 सीटों की कमी हुई।



सात फीसदी वोट कम होने पर सत्ता से बाहर हो गई थी सपा

समाजवादी पार्टी को 2012 में 29.2 फीसदी वोट मिले थे। सपा 224 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। 2017 में सपा के वोट शेयर में सात फीसदी से ज्यादा की कमी हुई। पार्टी का वोट शेयर घटकर 22 फीसदी रह गया। सात फीसदी वोट कम होने पर सपा की सीटों में 177 सीटों की कमी हो गई।



2017 में भाजपा का वोट 25 फीसदी बढ़ा

भारतीय जनता पार्टी को 2012 में 15 फीसदी वोट मिले थे। 2017 में उसका वोट प्रतिशत बढ़कर 40 फीसदी हो गया। वोट फीसदी में 25 प्रतिशत के इजाफे से भाजपा को 265 सीटों का फायदा हुआ। 2012 में उसे 47 सीटें मिलीं थीं, जो 2017 में बढ़कर 312 हो गईं।



2017 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में मामूली कमी

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार 60.80 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 61.11 प्रतिशत था। इस चुनाव में भी भी पिछले के मुकाबले पुरुषों ने कम और महिलाओं ने अधिक मतदान किया। हालांकि 2017 के मुकाबले इनका प्रतिशत कम रहा। 2017 में 63.38 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। इस बार यह संख्या 62.24 प्रतिशत रह गई। वहीं पुरुषों ने .35 प्रतिशत अधिक मतदान किया। 2017 में इनका आंकड़ा 59.21 प्रतिशत था, जबकि इस बार 59.56 प्रतिशत रहा। 



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले इस बार .31 प्रतिशत मतदाताओं ने कम वोट डाले। यानी पिछली बार 14.16 करोड़ मतदाताओं में से 8.65 करोड़  लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार 15.02 करोड़ में 9.13 करोड़ ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम की भी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहेगी।



UP Election Result

राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं|राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे| चुनाव नतीजों से यह तय हो जाएगा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (सपा) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है, या फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है|



चुनाव परिणाम से यह भी तय होगा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की नई तरह की राजनीति रंग लाएगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव की अपील परवान चढ़ेगी या फिर बीजेपी का करिश्मा एक बार फिर अपना जादू दिखाएगा|  प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू होगी| सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी| उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की जाएगी|




चुनाव आयोग से वोटों की निष्पक्ष गिनती करने के लिए की अपील- नरेश उत्तम पटेल

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा।  सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया, "आजमगढ़ की घटना के बारे में हमने ज्ञापन दिया है और चुनाव आयोग से कहा है कि निष्पक्ष मतगणना कराएं और भारत के लोकतंत्र को कलंकित न होने दें।" 



गौरतलब है कि सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट में दावा किया था कि, आज़मगढ़ में वाराणसी नम्बर की एक गाड़ी से 10,000 सादे मत पत्र पकड़े गये| सपा ने ट्वीट में कहा, ‘‘बत्ती बुझा कर स्ट्रॉंग रूम के अंदर जा रही गाड़ी को गेट पर मुस्तैद सपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया| किसके इशारे पर मतपत्र ले जाया जा रहा था? क्या मकसद था? निर्वाचन आयोग कृपया स्पष्ट करे|



आजमगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा

वहीं आजमगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी के मुताबिक वह बीडीओ (ब्लॉक विकास पदाधिकारी) का वाहन था| उन्होंने कहा कि डाक मत पत्र चुनाव में इस्तेमाल नहीं किये गये हैं और इन्हें चुनाव में उपयोग किये गये मत पत्र के साथ ही जमा कराना होता है, लेकिन बीडीओ ने इसे जमा नहीं कराया| उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में बीडीओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है| पूरे मामले की जांच की जाएगी|



संतकबीर नगर में मतगणना स्थल जा रहे लेखपाल के पास दो बैलेट पेपर मिले

संतकबीर नगर में मतगणना स्थल जा रहे लेखपाल के पास दो बैलेट पेपर मिले।  ज़िलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया, "हमारे एक कर्मचारी के पास कॉपी में दो बैलेट पेपर मिले हैं, ये बैलेट पेपर इस्तेमाल किए हुए नहीं हैं। हम इस पर एफआईआर दर्ज़ करा रहे हैं।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन