मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: कांग्रेस उम्मीदवार एक्ट्रेस Archana Gautam मामले पर Priyanka Gandhi का पलटवार

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद में पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।…

VIDEO: कांग्रेस उम्मीदवार एक्ट्रेस Archana Gautam मामले पर Priyanka Gandhi का पलटवार
VIDEO: कांग्रेस उम्मीदवार एक्ट्रेस Archana Gautam मामले पर Priyanka Gandhi का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद में पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार एवं फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम पर टिप्पणी करने वालों पर प्रियंका गांधी ने पलटवार भी किया।" उन्होंने कहा कि  हस्तिनापुर से हमारी प्रत्याशी पर कीचड़ उछाला जा रहा है। उनके पहनावे और निजी जीवन पर सवाल किए जा रहे हैं। आप किसी पुरुष से ऐसा सवाल क्यों नहीं पूछते? आप उनको हल्का बनाना चाहते हैं क्योंकि वे महिला हैं।" 



हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर कीचड़ उछालने वाले मामले में प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा, हस्तिनापुर में जो चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और इस जगह पहुंची हैं। उनपर कीचड़ उछाला जा रहा है, मीडिया जिस तरह सवाल कर रहा है, मैं कहना चाहती हूं कि आप नरेंद्र मोदी या किसी पुरुष से ऐसा सवाल क्यों नहीं पूछते? मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं जिसमें सकारात्मक बातें हों, जिसमें विकास की बातें हों, जिसमें आपकी बातें हों। हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, लेकिन हमने उनको टिकट इसलिए दिया है ताकि जो लोग अपने जीवन में पीड़ित हैं और संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें मजबूत किया जा सके।



https://www.thevirallines.net/who-is-yogi-adityanath-who-controls-the-energy-of-women-smt-priyanka-gandhi-vadra



प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी प्रत्याशी से मीडिया पूछ रहा है कि वह कब शादी करेंगी। किस तरह के कपड़े पहनती हैं। इस तरह के सवाल कभी नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते हैं। मोदी से क्यों नहीं पूछा जाता कि किससे शादी करेंगे या नहीं करेंगे। इस तरह के सवाल किसी पुरुष से क्यों नहीं पूछे जाते हैं। इस तरह के सवाल केवल महिलाओं से क्यों पूछे जाते हैं। 



प्रियंका गांधी ने कहा कि अर्चना गौतम ने बहुत संघर्ष के बाद अपना जीवन बनाया है। वह इस मुकाम तक पहुंची हैं कि लोग उन्हें पहचान पा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अर्चना गौतम महिलाओं की सेवा और हस्तिनापुर के विकास की बात कर रही हैं। जनता के मुद्दों को उठा रही हैं।



वहीं, हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम ने कहा कि मेरे समर्थन में आकर हर महिला विरोधी और विकास विरोधी सोच रखने वालों को प्रियंका गांधी ने करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि वह फोटो और वीडियो वायरल होने से नहीं डरतीं। जो सोशल मीडिया में फोटो, वीडियो शेयर की हुई हैं, उसे वह हटाएंगी भी नहीं। वह प्रतियोगिता और फिल्म क्षेत्र का काम था और अब राजनीति में हैं। दोनों क्षेत्र और काम अलग-अलग हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।