Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी चुनाव 2022: 20 दिसंबर के बाद कभी भी लागू हो सकती है आदर्श चुनाव आचार संहिता

  • by: news desk
  • 16 October, 2021
यूपी चुनाव 2022: 20 दिसंबर के बाद कभी भी लागू हो सकती है आदर्श चुनाव आचार संहिता

लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है| विधानसभा चुनाव 20 जनवरी से फरवरी तक सम्पन्न होने की संभावना| उत्तर प्रदेश में तय समय से होगा विधानसभा चुनाव 2022| उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 14 मई 2022 तक है।




1 नवम्बर से मतदाता संक्षिप्त पुनिरीक्षण होगा| 1 से 30 नवम्बर तक चलेगा प्रदेश में मतदाता संक्षिप्त पुनिरीक्षण का विशेष अभियान| 20 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण| 5 जनवरी 2022 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन|





निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान पर लम्बे समय से तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर तत्काल हटाने के निर्देश जारी कर दिया है। आयोग के निर्देश पर अब एक ही जिले में तीन-चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारी व कर्मचारी को हटाने की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगी। 



उत्तर प्रदेश के साथ ही निर्वाचन आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब व उत्तराखंड सरकार को भी निर्देश भेजा है। गोवा सरकार का कार्यकाल 15 मार्च 2022, मणिपुर का 19 मार्च 2022 पंजाब का 27 मार्च 2022, उत्तराखंड का 23 मार्च 2022 और उत्तर प्रदेश का 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है।









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन