मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी के मतदाताओं को अखिलेश ने दी बधाई : कहा- डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया , नौजवानों को अपमानित किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दिया। जिन्होंने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान क…

यूपी के मतदाताओं को अखिलेश ने दी बधाई : कहा- डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया , नौजवानों को अपमानित किया
यूपी के मतदाताओं को अखिलेश ने दी बधाई : कहा- डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया , नौजवानों को अपमानित किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दिया। जिन्होंने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया।  डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार का संकट है। भाजपा ने किसानों-नौजवानों को धोखा दिया। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी। उत्तर प्रदेश का निवेश कहां गया? भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनैतिक मर्यादा को तार-तार किया। भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपायी। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा ने परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया। भाजपा सरकार में जनता संकट में है। पलायन और रोजगार की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राशन ओर नमक जनता के पैसे का ही है। गरीबों को धोखा नहीं देना चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा ने दिल्ली से झूठ का प्रसार किया। लोकतंत्र में झूठ नहीं चल सकता। भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराती है। बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र लागू नहीं किया। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। यह धोखे की राजनीति है। उद्योग-कारखाने क्यों नहीं लगे? भाजपा सरकार में माचिस की एक तीली भी नहीं बनी।



यादव ने कहा कि ,''कोरोना काल में श्रमिक पैदल-चलते-चलते मर गये। स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण लाखों लोगों की जान चली गयी। 2022 तक किसानों की आय दुगनी क्यों नहीं हुई? युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? भाजपा ने सबका साथ लेकर सबका विनाश किया। प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। बीजेपी उद्योगपतियों से मिली हुई है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी जनता से किया वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास से है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गये 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है। समाजवादी सरकार में एमएसपी लागू करेंगे। समाजवादी सरकार में मेट्रो चलाई गयी जबकि योगी जी ने तो पांच वर्ष में गांव में पुलिया तक नहीं बनायी। जनता सौ प्रतिशत भाजपा के विरूद्ध है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन प्रचार किया। जनता का भारी समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन 300 सीट का आंकड़ा पार करेगी। समाजवादी सरकार में राज्य का अभूतपूर्व विकास होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।