Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

UP Chunav 2022: आप ने की 100 संभावित उम्मीदवारों की घोषणा, संजय सिंह ने कहा- अब्बाजान चाचाजान पर अगर बात होगी तो..

  • by: news desk
  • 15 September, 2021
UP Chunav 2022: आप ने की 100 संभावित उम्मीदवारों की घोषणा, संजय सिंह ने कहा- अब्बाजान चाचाजान पर अगर बात होगी तो..

लखनऊ:  आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस। आम आदमी पार्टी यूपी ने घोषित किए 100 विधानसभा प्रभारी( संभावित प्रत्याशी)| यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जारी की 100 संभावित कैंडिडेट्स की सूची|



संजय सिंह ने कहा,''उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य है कि असल में मुद्दों पर चुनाव पर बात नहीं होती| मूल्यांकन इस बात का होना चाहिए कि योगी आदित्यनाथ ने 4 वर्षों में क्या किया|



उन्होंने कहा,''शिक्षामित्र महिलाओं ने सर क्यों मुड़वाए, घर के नौजवानों पर लाठियां चली, बिजली के दाम बढ़ाए गए, किसान को उसके फसल पर दाम क्यों नहीं मिलता और कब मिलेगा, माता और बहनों की सुरक्षा कब होगी|



संजय सिंह ने कहा,'अब्बजान, चचाजान, पर अगर बात होगी तो विकास के मुद्दे से प्रदेश भटक जाएगा| उन्होंने कहा,''तिरंगा यात्रा  में भीड़ इस बात का सबूत है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ा है|



आप सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जारी की पहली सूची| प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से हरिश्चंद्र यादव, सदर से दिनेश उपाध्याय और रानीगंज से अनुराग मिश्रा को बनाया उम्मीदवार|






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन