Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी ने नवरीत सिंह को दी श्रद्धांजलि, ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से की मुलाकात

  • by: news desk
  • 04 February, 2021
उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी ने नवरीत सिंह को दी श्रद्धांजलि,  ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से की मुलाकात

नई दिल्ली:  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को किसान ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर पहुंची हैं| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से यूपी के रामपुर में मुलाकात की| 



रामपुर जिले के दिबदिबा गांव पहुंचकर प्रियंका गांधी ने जान गंवाने वाले नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी| प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रामपुर पहुंचे हैं|बता दें, नवरीत सिंह की गत 26 जनवरी को नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी|



ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियों की हापुड़ रोड पर आपस में टक्कर हो गई। फिलहाल इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। 



कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' श्रीमती प्रियंका गांधी ने काले कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए किसान नवरीत सिंह की माताजी के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की; इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''सूरा सो पहचानिए,... जो लरै दीन के हेत पुरजा-पुरजा कट मरै,....कबहू ना छाडे खेत|





बता दें,किसान आंदोलन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान जान गंवाने वाले रामपुर के ग्राम डिबडिबा में नवनीत सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम जहां आयोजित किया गया उसके पास ही में बैनर लगाकर किसान विरोधी कानून पर साथ देने वाले मंत्री और विधायक व सांसदों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। यह आह्वान अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने किया है।




 रामपुर की जीरो पॉइंट पर प्रियंका गांधी के पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने स्वागत किया। प्रियंका मृतक किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बिलासपुर के डिबडिबा गांव जा रही हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं।








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन