मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बसपा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है| प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्र…

बसपा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
बसपा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है|  प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर मुख्तार अंसारी (पूर्व विधायक) और उनके सहयोगियों के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की। जांच एजेंसी ने  1.48 करोड़ रुपये (रजिस्ट्री मूल्य) की सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया है।जबकि रजिस्ट्री के समय उनका सर्किल रेट 3.42 करोड़ रुपये था|



एजेंसी ने एक बयान में कहा कि,''जांच के दौरान इस निदेशालय के संज्ञान में आया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विकास कंस्ट्रक्शन (एक पार्टनरशिप फर्म) के खिलाफ सार्वजनिक/सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर गोदाम बनाने के आरोप में दो और प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गोदामों का निर्माण यूपी के मऊ और गाजीपुर जिले में किया गया था



विकास कंस्ट्रक्शन फर्म अफशान अंसारी (मुख्तार अंसारी की पत्नी) और उनके दो भाइयों आतिफ रजा और अनवर शहजाद और अन्य दो व्यक्तियों रवींद्र नारायण सिंह और जाकिर हुसैन द्वारा चलाया जा रहा था।



यूपी पुलिस ने यूपी के मऊ जिले में दर्ज एफआईआर में से एक में आरोप पत्र दायर किया है जिसमें विकास कंस्ट्रक्शन फर्म के सभी भागीदारों को आरोपी बनाया गया है।



पीएमएलए की जांच के दौरान पता चला कि विकास कंस्ट्रक्शन द्वारा यूपी के मऊ और गाजीपुर जिले में सार्वजनिक/सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने गोदामों को किराए पर देकर भारतीय खाद्य निगम से 15 करोड़ रुपये का किराया वसूला गया था.इस किराए का उपयोग आगे चलकर मैसर्स विकास कंस्ट्रक्शन और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशान अंसारी के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था।



ऐसी अचल संपत्तियों का पता लगाने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने अस्थायी रूप से 1.48 करोड़ रुपये (रजिस्ट्री मूल्य) की सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। पंपंजीकरण के समय कुर्क की गई संपत्तियों का सर्किल रेट 3.42 करोड़ रुपये था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।