मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP Block Pramukh Chunav: नामांकन से रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खींची सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक की साड़ी, अखिलेश ने की कड़ी निंदा

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में स्थानीय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान आज (गुरुवार) सामने आए एक विचलित करने वाले वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी साड़ी को दो पुरुषों ने खींच…

UP Block Pramukh Chunav: नामांकन से रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खींची सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक की साड़ी, अखिलेश ने की कड़ी निंदा
UP Block Pramukh Chunav: नामांकन से रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खींची सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक की साड़ी, अखिलेश ने की कड़ी निंदा | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में स्थानीय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान आज (गुरुवार) सामने आए एक विचलित करने वाले वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी साड़ी को दो पुरुषों ने खींच लिया|जिस महिला पर हमला किया गया, वह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की समर्थक थी और प्रखंड पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाली एक उम्मीदवार के साथ थी| मामला लखीमपुर खीरी जिले का है|




ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान BJP के कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार महिला की साड़ी खींचने की घटना पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने कड़ी निंदा की| उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,''सत्ता की भूखें योगी के गुंडे..चुनाव जीतने के लिए नारी का अपमान...




समाजवादी पार्टी ने कहा,''ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता के संरक्षण में सपा उम्मीदवारों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अत्याचार की सभी हदें पार कर दी गईं है। CM के आदेश पर बेखौफ भाजपाई महिलाओं का भी उत्पीड़न कर रहे है, शर्मनाक! लखीमपुर खीरी में महिला सपा नेता की साड़ी खींचना घोर निंदनीय। हो सख्त कार्रवाई।




समाजवादी पार्टी ने कहा,''ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए महिलाओं की इज्जत सरे राह, पुलिस की मौजूदगी में तार तार करने वाली भाजपा सरकार चुल्लू भर पानी में डूब मरे। लोकतंत्र के हत्यारों ने आज अपनी नीचता और नारी सम्मान के खोखले संस्कारों को प्रदर्शित किया है। पीड़िताओं के बयान पर दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।