Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अमन त्रिपाठी हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोली- योगी जी बहुत हो गया, अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए , तुरंत CBI की जाँच कराइए

  • by: news desk
  • 27 November, 2021
अमन त्रिपाठी हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोली- योगी जी बहुत हो गया, अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए , तुरंत CBI की जाँच कराइए

अमन त्रिपाठी हत्याकांड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि,''  योगी जी बहुत हो गया है| योगी जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए । तुरंत CBI की जाँच कराइए। बता दें कि,''बीते डेढ़ महीने पहले भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी की अपहरण के बाद हत्या की गई थी| बांदा पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए अमन के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि बांदा पुलिस भ्रष्टाचार के चलते अपराधियों को बचाने का काम कर रही है|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की बर्बर तरीके से हत्या की गयी है। अमन की मां एक महीने से न्याय माँग रही है लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है।  योगी जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। तुरंत CBI की जाँच कराइए।... बहुत हो गया है।  पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है।




यूपी कांग्रेस ने कहा कि,'श्रीमती प्रियंका गांधी जी बांदा के अमन त्रिपाठी के परिवार से मिलीं। बीते दिनों अमन त्रिपाठी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार कई वर्षों से भाजपा से जुड़ा है लेकिन न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। प्रियंका गांधी ने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का पूरा भरोसा दिया।




https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-phaphamau-massacre-priyanka-gandhi-met-the-victims-family



 क्या है पूरा मामला

14 वर्षीय अमन त्रिपाठी बीते 11 अक्टूबर को अपने घर से अपने दोस्तों के यहां जन्मदिन पार्टी पर गया था, लेकिन जन्मदिन पार्टी के बाद अमन त्रिपाठी घर नहीं पहुंचा| जिसके बाद परिजन परेशान हुए| अमन के पिता ने अपहरण के बाद कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी थी, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पूरे मामले में कुछ भी नहीं कर पाई| चौथे दिन अमन त्रिपाठी का शव बांदा के शहर कोतवाली स्थित केन नदी के कवनारा में तैरता हुआ मिला| स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी| मौके पर पहुंची फारेंसिक और पुलिस टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी|



अमन के माता पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके कुछ साथियों के नाम पुलिस को दिए और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज नहीं दर्ज किया| पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हुआ इसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई| चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने मामला बिगड़ता देख FIR दर्ज करने के निर्देश बांदा शहर कोतवाली को दिए| शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पूरे मामले में हीला हवाली करते रहे|




आईजी ने शहर में प्रदर्शन को देखते हुए पूरे मामले की विवेचना हमीरपुर पुलिस को सौंपी| हमीरपुर पुलिस ने बांदा आकर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी|  भाजपा नेता संजय त्रिपाठी अपनी पत्नी मधु त्रिपाठी के साथ बेटे अमन की अस्थियां लेकर इसी सप्ताह अमन की अस्थि लेकर के शहर के अशोक लाट चौराहे पर बैठ गए और मांग की कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो| 






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन