मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सहारनपुर के देवबंद में बनेगा एटीएस कमांडो सेंटर, यूपी सरकार ने आवंटित की जमीन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर ज़िले के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोले जाने का बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) कमांडों सेंटर बना…

सहारनपुर के देवबंद में बनेगा एटीएस कमांडो सेंटर, यूपी सरकार ने आवंटित की जमीन
सहारनपुर के देवबंद में बनेगा एटीएस कमांडो सेंटर, यूपी सरकार ने आवंटित की जमीन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर ज़िले के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोले जाने का बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) कमांडों सेंटर बनाया जाएगा| इसके लिए देवबंद में दो हजार वर्गमीटर जमीन भी अलॉट कर दी गई है| यह जानकारी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है| वहीं सहारनपुर विश्वविद्यालय को अब शाकम्भरी विवि के नाम से जाना जाएगा।




मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,'' उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर ज़िले के देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) कमांडों सेंटर बनाने के लिए 2000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की|।जानकारी के अनुसार इस सेंटर में प्रदेश भर से चुने हुए तकरीबन डेढ़ दर्जन तेज-तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती की जाएगी।



सहारनपुर विश्विविद्यालय का नाम बदलकर अब शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय कर दिया गया है। बता दे कि विवि का नाम बदलने को लेकर काफी दिन से चर्चा चल रही थी। जिसे आज अमली जामा पहना दिया गया।



ADG (क़ानून-व्यवस्था)प्रशांत कुमार ने बताया,'' एसटीएफ और एटीएस को और प्रभावी व सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए आवश्यक अनुदान भी दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में एटीएस द्वारा विभिन्न जगहों पर भूमि का चयन कर भूमि अधिगृहित की गई है| मेरठ, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बहराइच, श्रावस्ती, नए जेवर एयरपोर्ट, देवबंद व अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर एटीएस की नई यूनिट खोली जा रही हैं|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।