उत्तर प्रदेश न्यूज़ : नमाज पढ़ने जा रहे 48 वर्षीय युवक ने रंग डालने का किया विरोध
सदर क्षेत्र के कासिम नगर रबन्ना मस्जिद के पास रहने वाले 48 वर्षीय शरीफ सऊदी अरब में रहकर वाहन चलाता है। दो माह पहले लौटकर घर आया था। शनिवार को वह अपने पैतृक घर मुहल्ला कंजी से लौटकर नमाज पढ़ने के लिए घर के पास स्थित मस्जिद ऑटो रिक्शा से जा रहा था।
इसी बीच मुहल्ला काशिफ अली सराय चुंगी पावर हाउस के पास सड़क पर रंग खेल रहे कुछ लोगों ने उसपर रंग डाल दिया। उसने विरोध किया इसके बाद फिर से रंग डाला तो गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें 46 वर्षीय किसान सविता पुत्र लल्लन, 47 वर्षीय मुन्नू पुत्र रामसेवक, 45 वर्षीय अमरपाल पुत्र बिंदलाल और अन्य 4-5 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।
इस बीच कुछ लोगों ने उसे छुड़ाकर कुछ दूर स्थित एक चबूतरे पर बैठाया और पानी पिलाया।तभी अचानक उसकी मौत हो गई।
शरीफ के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके ऊपर जबरन रंग डाला और इस दौरान हाथापाई के दौरान आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर लोगों ने जुलूस निकाला और सड़क पर बैठ गए। सीओ सिटी सोनम सिंह व शहर काजी के बीच हुई वार्ता के बाद भी आक्रोश शांत नहीं हुआ। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
