उन्नाव न्यूज़ : शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, ओवरब्रिज के पास बनेगी लेविल पार्किंग
By tvlnews
April 21, 2025
उन्नाव शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, ओवरब्रिज के पास बनेगी लेविल पार्किंग, उन्नाव के बड़े चौराहे के निकट स्थित ओवरब्रिज के पास लेविल पार्किंग बनाने का कार्य आज विधिवत रूप से शुरू हो गया है,
MLA सदर पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया, यह पार्किंग शहर में लंबे समय से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान मानी जा रही है।
निर्माण पूरा होने के बाद शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
