मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड में यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प और फायरिंग: शूटआउट में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत, यूपी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के भरतपुर गांव में बुधवार रात उत्तर प्रदेश पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी| इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। गोलीबारी में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख गु…

उत्तराखंड में यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प और फायरिंग: शूटआउट में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत, यूपी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज
उत्तराखंड में यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प और फायरिंग: शूटआउट में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत, यूपी पुलिस पर हत्या का केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के भरतपुर गांव में बुधवार रात उत्तर प्रदेश पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी| इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। गोलीबारी में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरमीत कौर की मौत हो गई|  उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवान भी घायल हुए हैं| भाजपा नेता भुल्लर की पत्नी गुरमीत कौर की हत्या के आरोप में यूपी पुलिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है|



मुरादाबाद पुलिस 50 हजार के इनामी जफर को पकड़ने गई थी| मुरादाबाद पुलिस को ब्लॉक प्रमुख गुरताज के घर छिपे होने की सूचना थी| मुरादाबाद पुलिस के पहुंचने पर दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हुई है| 2 पुलिसकर्मियों के अब भी लापता होने की ख़बर है|



उधम सिंह नगर जिले के भरतपुर गांव में घटना स्थल पर आज सुबह फोरेंसिक टीम के अधिकारी पहुंचे| उत्तराखंड पुलिस ने कहा,''यूपी पुलिस बिना किसी को बताए यहां आ गई। वे वर्दी में नहीं थे, उनके पास पहचान पत्र नहीं थे। इस तरह से छापेमारी नहीं की जाती है। वे एक घर में घुसे, फायरिंग की, और इसमें महिला की जान चली गई| यह गलत है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है|



कुमाऊं रेंज के DIG नीलेश आनंद ने कहा,''मुरादाबाद से SOG की टीम कुंडा क्षेत्र में एक इनामी बदमाश का पीछ करते हुए आई थी। उन्होंने यहां के ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश दी थी। इस दौरान हुई नोक-झोंक में क्रॉस फायरिंग हुई जिसमें ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मृत्यु हो गई| उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस वाले भी घायल हो गए। घायल पुलिस वालों का इलाज कराया गया। आगे की विवेचना अभी जारी है। इस मामलें में धारा 302, 452, 147, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है|



कुमाऊं रेंज के DIG ने कहा,''उत्तर प्रदेश पुलिस हमें बिना सूचना दिए यहां आई। उन्होंने घर में घुसकर फायरिंग की जिससे एक महिला की मृत्यु हुई है। यह एक संगीन अपराध है इसलिए इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज़ हुआ है। हमने असलहा, गाड़ी और खाली खोका बरामद किया है, उसकी जांच कराएंगे|



उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी.सी ने कहा,''कुंडा पुलिस थाना को मुरादाबाद पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि वे यहां किसी इनामी अपराधी को पकड़ने आए थे। उस दौरान यहां स्थानीय लोगों के साथ काफी झड़प हो गई। आपसी फायरिंग हुई, तत्काल हमारी फोर्स रवाना की गई| एक स्थानीय महिला को गोली लगी थी जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। मुरादाबाद पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी भी घटना में घायल हुए हैं|



गौरतलब है कि,''उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस बुधवार रात 50 हजार रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार करने भरतपुर गांव में गई थी। भरतपुर गांव पहुंची मुरादाबाद पुलिस पर गोलियां बरसा दीं और पथराव कर दिया| दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। इसमें में दो पुलिसवालों को गोली लग गई, जबकि तीन पुलिसवाले पथराव में घायल हो गए। गोलीबारी में स्थानीय भाजपा नेता गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरमीत कौर की मौत हो गई। 



लोगों ने उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों से हथियार छीन कर बंधक भी बना लिया|  इसके बाद बंधक बनाई गई पुलिस टीम को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घायल सिपाहियों को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है।



महिला की हत्या के बाद उग्र हुए ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन

महिला की हत्या के बाद बुधवार देर रात गुस्साए ग्रामीणों ने कुंडा तिराहे पर हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है|  डीआईजी और एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।  ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की फायरिंग से महिला की मौत हुई है। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस और रिजर्व फोर्स को तैनात कर दिया गया था।



 बुधवार देर रात उत्तराखंड पुलिस ने कहा,'यूपी की मुरादाबाद पुलिस और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के भरतपुर गांव के लोगों के बीच हुई झड़प में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. यूपी पुलिस वहां 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी| उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि उनके तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हम इस मामले में निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई करेंगे|



उत्तराखंड के भरतपुर में यूपी पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प पर यूपी के मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने  बुधवार देर रात कहा,''आरोपी वांछित अपराधी है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। वह वहां (भरतपुर गांव) से फरार हो गया। जब हमारी पुलिस टीम पहुंची, तो उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके हथियार छीन लिए गए| हमारे 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने पुष्टि की कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है|



बरेली जोन (उत्तर प्रदेश) के  ADG राज कुमार ने कहा,''मुरादाबाद का एक 50 हज़ार का इनामी खनन माफिया जफर की तलाश में हमारी पुलिस टीम उत्तराखंड गई थी। जिन्हें कुछ लोगों ने बंधक बनाया, फायरिंग भी की गई। हमारे 5 कर्मचारी घायल हैं जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हैं। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है| हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम उत्तराखंड पुलिस के संपर्क में हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।