वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म 'शंकर' का बेहतरीन सांग 'जान जान कहके जान लेबा का हमार'

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री निधि झा की बेमिसाल अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म “शंकर” का धमाकेदार सांग 'जान जान कहके जान लेबा का हमार' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। सांग को पद्मश्री गायक उदित नारायण और सिंगर खुशबू जैन ने अपनी खास शैली में गाया है। सांग का फिल्मांकन बेहतरीन तरीके से किया गया है। गाने की लोकेशन मानो देश की नहीं बल्कि विदेश की लग रही है।
सांग में निधि झा यश कुमार से कह रही हैं कि जान जान कहके जान लेबा का हमार ठीक नहीं लागत राजउ नियत तोहार इस पर निधि से यश ने कहा ए जान जान तोहफे जान बा निसार। दोनों का वेस्टर्न लुक गानों को बेहद की रिच बना रहा है। फिल्म के ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं। जिसके ऑनर रत्नाकर कुमार हैं।
यश एंड राज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एवं लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता राकेश सिंह, यश राज शर्मा हैं। निर्देशक सूरज कुमार गिरी हैं। को-प्रोड्यूसर मधु सिंह हैं। लेखक साजिद मलिक व शमशेर सेन हैं। संगीतकार ओम झा , एस कुमार हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, अजीत मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन डीके शर्मा, विपिन प्रसाद, प्रदीप शर्मा व अजित यादव नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन, मारधाड़ दिनेश यादव, कला राज वर्मा, संकलन गिरीश सिंह का है।
कार्यकारी निर्माता सुधीर यादव हैं। प्रोडक्शन मैनेजर सुजीत पटेल, राज किशोर मुखिया व प्रिंस तिवारी हैं। मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह हैं। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है। अनामिका स्टूडियोज़ द्वारा ऑल इंडिया रिलीज की जायेगी। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में यश कुमार, निधि झा, सुशील सिंह, राज कपूर शाही, राधे मिश्रा, विनोद मिश्रा, किरण यादव, जेपी सिंह, विद्या सिंह, रत्नेश बरनवाल आदि हैं।
You May Also Like

500+ Guest Posting Sites with High DA & PA for Instant Approval

A Marketing Agency for Your Tattoo Studio and Convention!
![Link Building Services for Minneapolis, Minnesota Businesses – 2025 [UPDATED]](uploads/news/thumbs/thumb-1751567276-6866cbac3e1e4.jpg)
Link Building Services for Minneapolis, Minnesota Businesses – 2025 [UPDATED]

दिल्ली न्यूज़: महज़ 60 सेकंड में चुरा ली गई 20 लाख की Hyundai Creta, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज
![Top 15 Performance Marketing Agencies in Tampa Florida - 2025 [UPDATED]](uploads/news/thumbs/thumb-1751548584-686682a8787c5.jpg)
Top 15 Performance Marketing Agencies in Tampa Florida - 2025 [UPDATED]
