राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में दायर की अपील: जमानत बढ़ी, अगली सुनवाई 13 अप्रैल
सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार दोपहर सूरत कोर्ट में अपील दायर की है| मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को चुनौती…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में दायर की अपील: जमानत बढ़ी, अगली सुनवाई 13 अप्रैल | फ़ोटो: TVL News
सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार दोपहर सूरत कोर्ट में अपील दायर की है| मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी। सूरत सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख यानी 13 अप्रैल तक राहुल गांधी की जमानत बढ़ा दी है.
मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी सुरत की ज़िला अदालत से निकले।
राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने कहा,''आज कोर्ट में अपील डाली गई, कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.
गौरतलब है कि मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार 23 मार्च, 2023 को सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कोर्ट ने उनको तत्काल जमानत भी दे दी थी। साथ ही उन्हें ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन की मोहलत देते हुए उनकी सजा को निलंबित किया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।