Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Tokyo Paralympics: राहुल गांधी ने भाविना पटेल को पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

  • by: news desk
  • 29 August, 2021
Tokyo Paralympics: राहुल गांधी ने भाविना पटेल को पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को पैरालम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बधाई दी।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भावना पटेल को रजत पदक जीतने पर बधाई। भारत आपके उपलब्धि की सराहना करता है। अपने देश को गौरवान्वित किया है।



प्रियंका गांधी ने भी भाविना को बधाई दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा भाविना पटेल जी पूरे देश को आप पर गर्व है।  अपने शानदार एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन से टोक्यो पैरालम्पिक के टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




 टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रजत पदक जीत टोक्यो पैरालम्पिक में देश को पहला पदक दिलाया। भाविना को फाइनल में चीन की झोउ यिंग के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और वह स्वर्ण लने से चूक गईं।



 



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन