मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जिस कमरे में शोषण होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते': यौन उत्पीड़न पर पर बोलीं ओलंपियन विनेश- बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें ,उन्हें जेल हो

नई दिल्ली: इस वक्त कैसरगंज (यूपी) से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर 'यौन शोषण और तानाशाही रवैये'' जैसे कई गंभीर आरोप लगे…

जिस कमरे में शोषण होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते': यौन उत्पीड़न पर पर बोलीं ओलंपियन विनेश- बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें ,उन्हें जेल हो
जिस कमरे में शोषण होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते': यौन उत्पीड़न पर पर बोलीं ओलंपियन विनेश- बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें ,उन्हें जेल हो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  इस वक्त कैसरगंज (यूपी) से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर 'यौन शोषण और तानाशाही रवैये'' जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार (18 जनवरी) को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और  कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। वहीँ बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है|


बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मद्देनजर भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, ‘हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं|


विनेश फोगाट ने कहा, ‘हमारे साथ 5-6 महिला पहलवान हैं जिन्होंने इन शोषण का सामना किया है और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं। हमें सरकार से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे|



भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, ‘मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया है, किसी तरह का ठोस कदम या एक्शन लेने की बात नहीं की गई। हम रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं। हर जगह उनके लोग हैं। हमें केरल, महाराष्ट्र से फोन आ रहे हैं जो पीड़ित रही हैं। हमारी PM से गुजारिश है कि इंसाफ करें|



जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पुनिया ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे|

इस बीच, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बाद गुरुवार को मंत्रालय ने खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया और उनसे करीब एक घंटे तक बातचीत की। बातचीत से पहलवान संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा- मांग पूरी होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।



बता दें कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ी बुधवार यानी 18 जनवरी से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपों के बाद खेल मंत्रालय  ने बुधवार देर रात उसने कुश्ती संघ को नोटिस भेजा और 72 घंटे में जवाब देने को कहा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।