मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को किया निलंबित

नई दिल्ली: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता निलंबित कर दी है। विश्व कुश्ती संघ (यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सदस्यता को अनिश्चित काल के लिए न…

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को किया निलंबित
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को किया निलंबित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता निलंबित कर दी है। विश्व कुश्ती संघ (यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सदस्यता को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दी है। 



कुश्ती संघ की सदस्यता निलंबित होने के चलते आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान भारत के झंडे के तले नहीं खेलेंगे। भारतीय पहलवानों को 16 सितंबर से शुरू होने वाली ओलंपिक-क्वालीफाइंग विश्व चैंपियनशिप में 'न्यूट्रल एथलीट' के रूप में भाग लेना होगा। 




डब्ल्यूएफआई कई विवादों में फंस गया है, जिसके कारण इसके चुनाव काफी हद तक स्थगित हो गए हैं। महासंघ, जो कि भारत की कुश्ती शासी निकाय है, को जून 2023 में चुनाव कराने थे। हालाँकि, भारतीय पहलवानों के विरोध प्रदर्शन ( महिला पहलवानों द्वारा WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों) और विभिन्न राज्य इकाइयों की कानूनी याचिकाओं के कारण चुनाव बार-बार स्थगित किए गए हैं।



कुश्ती की विश्व नियामक संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने चुनाव समय पर नहीं कराने के लिए डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया है, एक ऐसा घटनाक्रम जो भारतीय पहलवानों को भारतीय ध्वज के तहत आगामी विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं देगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।