Time:
Login Register

यौन शोषण मामले में पूर्व भारतीय U-17 महिला फुटबॉल कोच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

By tvlnews February 11, 2023
यौन शोषण मामले में पूर्व भारतीय U-17 महिला फुटबॉल कोच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल कोच एलेक्स मारियो एम्ब्रोस के खिलाफ जून 2022 में एक महिला एथलीट का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जब टीम नॉर्वे में प्रशिक्षण ले रही थी।



 40 वर्षीय भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल कोच एलेक्स मारियो एम्ब्रोस को पिछले साल जून 2022 में यूरोप के एक प्रशिक्षण दौरे के दौरान नाबालिग महिला खिलाड़ी के साथ कथित "दुर्व्यवहार" के आरोप में निलंबित कर दिया गया था और उन्हें नॉर्वे से वापस बुला लिया गया था।



महिला खिलाड़ी ने कोच पर आरोप लगाया था कि जब वह भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी के लिए यूरोप गई थी तब कोच ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। जबकि कोच ने यौन दुराचार के आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वह लड़की उसकी  प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहती है। 




You May Also Like