सीतापुर/लखनऊ: रामपुर में कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सीतापुर ज़िला जेल से रिहा हुए। आजम खान 27 महीने बाद आज सीतापुर जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी 19 मई को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी|
आजम खान को लेने के लिए उनके दोनों बेटे, अब्दुल्ला आजम खान, अदीब आजम खान और शिवपाल यादव भी पहुंच थे। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा- स्वागत एवं शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और एस गोपन्ना की बेंच ने आजम खान को जमानत दी थी। गुरुवार रात को कोर्ट का ऑर्डर जेल पहुंचा और आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया को शुरू किया गया। बता दें कि आजम खान पिछले 28 महीने (814 दिन बाद) से जेल में बंद थे। आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला औ पत्नी फातिमा तंजीम को भी सजा हुई थी लेकिन दोनों को पहले ही जेल से रिहा किया जा चुका है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे थे| उन्होंने ट्वीट कर लिखा था,''सूबे के आवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान साहब आज उनके चाहने वालों के बीच होंगे... मैं सीतापुर के लिए निकल चुका हूं, उत्तर प्रदेश के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है। आइए, आजम खान साहब का इस्तकबाल करें।