सीतापुर: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं उससे योगी सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। हत्या और दुष्कर्म की वारदातों से यूपी थर्रा उठा है।
आए दिन हो रही हत्याओं और दुष्कर्म की वारदातों से लोगों में खौफ का माहौल है।अब यूपी के सीतापुर जिले में पंचायत अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है।
सीतापुर जिले में आज सुबह एक पंचायत अधिकारी का शव मिला। सीतापुर जिले में पंचायत अधिकारी की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई| हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और 2 की तलाश जारी है।
सीतापुर एसपी आरपी सिंह ने बताया कि,'एक पंचायत अधिकारी का शव मिला।“मृतक कल रात से अपने घर से गायब था। जांच चल रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में 4 लोगों को आरोपी बनाया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और शेष की तलाश जारी है|