Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

10 महीनों के बाद जेल से रिहा हुई आज़म ख़ान की पत्नी, बोली-न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया

  • by: news desk
  • 21 December, 2020
10 महीनों के बाद जेल से रिहा हुई आज़म ख़ान की पत्नी, बोली-न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तंजीम फातिमा को सोमवार शाम को रिहा कर दिया गया है|वह अपने पति आजम खान व बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ 10 महीनों से जेल में बंद थी| जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में फातिमा ने कहा कि, मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई|



सपा नेता आज़म ख़ान की पत्नी तंज़ीम फ़ातिमा ने कहा कि ,''जेल में मुझे कोई सुविधा नहीं मिलती थी। जैसे आम कैदी रहते थे वैसे ही खाना, पीना, रहन-सहन सामान्य कैदियों की तरह था। मैं 10 महीनों के बाद जेल से रिहा हुई हूं, इसका पूरा श्रेय मैं न्यायपालिका को देती हूं, न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया|




रामपुर की शहर विधायक तंजीम फातिमा अपने बेटे और पति के साथ इस साल 27 फरवरी से यहां बंद थीं। सपा विधायक के खिलाफ कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं| तंजीम फातिमा के ऊपर 34 मामलों में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 32 मुकदमों में पहले ही जमानत मंजूर हो गई थी| अब जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने और धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में भी जमानत मिल गई है| कोर्ट ने अब सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर कर दी है। हालांकि उनके पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को अभी जेल में ही रहना होगा।




सीतापुर जिला कारागार के अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तंजीम फातिमा को रिहा कर दिया है। अभी आजम खां और उनके बेटे को जेल में ही रहना होगा। जेल से रिहा अपनी मां को लेने के लिए रामपुर से उनका छोटा बेटा उमर अब्दुल्ला और बहू सिदरा खान सीतापुर जेल पहुंची थीं। बाहर निकलने के बाद तंजीम फातिमा ने मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह कॉलेज में प्रोफेसर थीं। 60 साल तक उनके चरित्र पर कोई दाग नही लगा, लेकिन उसके बाद उन पर दर्जनों मुकदमें लाद दिए गए। मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है| उन्होंने कहा कि मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई|






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन