Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

लोकतंत्र विरोधी है भाजपा सरकार का चरित्र : सिद्धार्थनगर पहुंची सपा की 'किसान-नौजवान-पटेल यात्रा

  • by: news desk
  • 09 September, 2021
लोकतंत्र विरोधी है भाजपा सरकार का चरित्र : सिद्धार्थनगर पहुंची सपा की 'किसान-नौजवान-पटेल यात्रा

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘ का आज सिद्धार्थनगर में जगह जगह स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ।



 यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादियों का अन्याय के खिलाफ लड़ने का इतिहास रहा है। भाजपा की मौजूदा सरकार की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार का चरित्र लोकतंत्र विरोधी है। महंगाई, लूट, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न से आम आदमी हताश है।



पटेल ने कहा कि,''  उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की का रास्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही मजबूत हो सकता है। 2022 में किसान उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएगा। काले कृषि क़ानून से अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर है। समाजवादी पार्टी ही किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही खेत खलिहान की समृद्धि और किसानों का भविष्य सुरक्षित है।



 समाजवादी अध्ययन केंद्र सिद्धार्थनगर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल को सरदार पटेल की प्रतिमा और अंगवस्त्र एवं सर्वश्री राम प्रसाद चौधरी, अखिलेश कटियार, संतोष यादव ‘सनी‘ को गौतम बुद्ध की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।



इस अवसर पर सर्वश्री पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मुरलीधर मिश्रा, चिन्कू यादव, मणेन्द्र मिश्रा, विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, राम नरेश उपाध्याय, जमील सिद्दीकी, कमरुज्जमा, जुबैदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, मोनू दूबे, अम्बिकेश श्रीवास्तव, मो0 जावेद, चमन आरा राईनी, कमाल खान, शुभांगी, अनीता, शकील शाह, जय प्रकाश यादव, राकेश दूबे, अजय चौरसिया, अनूप यादव, चंद्रमणि यादव, जोखन चौधरी, घनश्याम जायसवाल सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन